Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
ऑनलाइन चैट में हुई ये गलतियां, तो लड़कियां कर देंगी ब्लॉक ! बाद में पछताने से अच्छा है सीख लें सलीका
बैंगलोर की स्वाति की मुलाकात करन से ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए हुई। देखते ही देखते दोनों में धीरे धीरे नजदीकियां बढ़ने लगी, तो दोनों ने एक दूसरे से अपना फोन नम्बर एक्सचेंज कर लिए। जिसके बाद फोन पर घंटो एक दूसरे से चैट करने की वजह से दोनों अच्छे से घुल मिल गए। एक दिन करन ने अचानक बेझिझक स्वाति से उसकी न्यूड फोटोज की डिमांड की, तो स्वाति ने अंकफर्टेबल फील करते हुए करन को तुरंत ब्लॉक कर दिया।
ऐसे ही कई मामले हैं जहां लड़कियों को चैट पर लड़कों की बात करने का सलीका पंसद नहीं आता है और उन्हें मजबूरन उन लड़कों को ब्लॉक करना पड़ता हैं। ऑनलाइन चैट के समय अगर आप भी अक्सर लड़कियों के फ्रैड लिस्ट से ज्यादा ब्लॉक लिस्ट में नजर आते हैं तो जरूरी है कि आप अपने चैटिंग का तरीका बदलें।

चाहे ऑनलाइन हो या फिर ऑफलाइन लड़कियों को इंप्रेस करना और उनके बात करने का सही सलीका हर लड़के को पता होना चाहिए। जैसी गलती करन ने स्वाति से बात करते हुए की है, अगर आप किसी लड़की को इंप्रेस करने के लिए उससे चैटिंग कर रहे हैं तो आपको चैटिंग के इन एटिकेट्स के बारे में पता होना चाहिए. ताकि आप करन की तरह लड़कियों की ब्लॉक लिस्ट की जगह क्लोज फ्रेंड लिस्ट में नजर आए।
1. भद्दे स्टिकर्स और तस्वीरें भेजने से करें परहेज
करन और स्वाति के बीच शब्दों से ज्यादा स्टिकर्स, तस्वीरों और मीम्स में बातें होती थी। लेकिन कई बार करन के भेज स्टिकर्स और मीम्स स्वाति को असहज कर देते थे। स्वाति के लिए करन सिर्फ एक अच्छा दोस्त था, लेकिन करन कई बार अपनी सीमा भूलकर उसे क्लिनजी मीम्स, तस्वीरें और स्टिकर्स भेजता था। जिस कारण स्वाति ने करन को ब्लॉक करने से पहले एक बार नहीं सोचा।
लेकिन अगर आप ऑनलाइन किसी लड़की से चैट कर रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि लड़कियों को क्लिनजी स्टिकर्स, तस्वीरें और मीम्स बिल्कुल पसंद नहीं होते हैं, ऐसे में आप उन्हें इस तरह की चीजें भेजने से परहेज करें। ऐसा करने से आप लड़की के सामने गलत इंप्रेशन सेट करेंगे।

2. लड़की को दें रिप्लाई करने का समय
स्वाति अक्सर करन के मैसेज का रिप्लाई करने में समय लगाती थी, जिस कारण कई बार करन बेताब होकर उसे मैसेज पर मैसेज भेजने लगता था, जैसे क्या हुआ, नराज हो गई क्या, रिप्लाई क्यों नहीं कर रहीं, कई बार तो करन ये तक स्वाति को बोल देता था कि, अगर बात करने का दिल नहीं है तो साफ बोल दो न, मैसेज इग्नोर क्यों कर रही हो। लेट रिप्लाई देने के कारण इस तरह की प्रतिक्रिया मिलने पर भी स्वाति कई बार करन से बात करने से परहेज करती थी।
लेकिन अगर आप किसी लड़की से चैट कर रहे है तो उसे उसका जवाब देने का पूरा समय दें। कई बार लड़कियां बिजी रहती है, घर के, ऑफिस के, या अन्य कामों में जिस कारण वो आपके मैसेज का तुरंत जवाब नहीं दे पाती हैं। इसलिए आप उनके रिप्लाई करने का इंतजार करें।
3. फालतू के सवाल पूछने से बचें
करन अक्सर स्वाति से चैटिंग करते समय ऐसे सवाल पूछता था जो स्वाति को पसंद नहीं आते थे, जैसे मैं आपकी व्हाट्सएप डीपी क्यों नहीं देख पा रहा हूं?, तुमने अपनी स्टोरी मुझसे हाइड की है क्या?, मैं तुम्हारा क्लोज फ्रेंड क्यों नहीं बन पाया हूं? स्वाति करन की इतनी भी करीबी दोस्त नहीं बनी थी कि करन उससे कुछ भी पूछ सकें। स्वाति को ऐसा महसूस होने लगा था जैसे करन ने उस पर नजर रखा हुआ है।
लड़कियों को लड़कों की ये आदत बिल्कुल पसंद नहीं आती है कि लड़का उसकी पर्सनल लाइफ में उसकी हर गतिविधि पर नजर रखें। अगर आप भी किसी लड़की से ऑनलाइट चैट कर रहे हैं और उसे इंप्रेस करना चाहते हैं तो उन्हें ऐसे बेतूके सवाल पूछने से बचें।

4. ऑनलाइन कॉल या वीडियो कॉल करने से पहले पूछे
करन अक्सर स्वाति को कभी भी वीडियो कॉल कर देता था, बिना ये जाने या समझें की वो बात कर भी पाएगी या नहीं। कई बार तो स्वाति के वीडियो कॉल का जवाब ना देने के कारण करन ने उसे ऐसा डांटा भी है जैसे वो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हो, और स्वाति को किसी भी हाल में उसका फोन उठाना ही है। स्वाति करन के इस बर्ताव से भी परेशान थी, लेकिन करन को कैसे इग्नोर करने उसे ये बात समझ नहीं आ रही थी।
लेकिन अगर आप किसी लड़की से ऑनलाइन चैटिंग कर रहे हैं तो सामने वाले के कंफर्ट का भी ध्यान रखें। आप करन की तरह किसी भी लड़की को वीडियो करके परेशान करने से बचें। आप उसके कंफर्ट का पूरा ध्यान रखें। पहली बार फोन कॉल या वीडियो कॉल करने से पहले एक बार ये पता जरूर कर लें कि उनके लिए अच्छा समय क्या है।
5. लड़की के चैटिंग से समझें संकेत
स्वाति अक्सर करन के मैसेज का देरी से रिप्लाई करती थी। इतना ही नहीं वो करन के सवालों का जवाब हां या नहीं में ही देना पसंद करती थी। लेकिन करन कभी स्वाति के द्वारा दिखाएं गए इस रेड फ्लैग को समझ नहीं पाया।
अगर आप किसी लड़की से ऑनलाइट चैट कर रहे हैं तो इस बात पर गौर जरूर करें कि लड़की आपके मैसेज का रिप्लाई किस तरह दे रही है, कितने समय पर दे रही है, और क्या वो आपकी बातों में दिलचस्पी दिखा रही हैं या नहीं। अगर आपको रेड सिग्नल नजर आए तो अपने बात करने के तरीके में बदलाव करने की कोशिश करें।
6. अश्लीलता करने से बचें
स्वाति जो करन के बात करने के तरीके से परेशान थी, अचानक एक दिन उसने करन को ब्लॉक लिस्ट में क्यों डाल दिया? दरअसल करन की छोटी गलतियां तो स्वाति नजरअंदाज कर दे रही थी, लेकिन हद तब हुई जब करन ने एक दिन अचानक स्वाति से उसकी न्यूड तस्वीरें मांगी। जिसके बाद स्वाति ने बिना एक सैकेंड वेस्ट किए करन को ब्लॉक कर दिया।
लड़कियों से ऑनलाइन चैटिंग करते समय आपको बहुत सी बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। जिसमें ये कि आप किसी लड़की के साथ कुछ ऐसी बात न करें या उनसे करन की तरह न्यूड तस्वीरें मांगने से बचें। किसी भी लड़की को ऑनलाइन बात करते हुए किसी लड़की के द्वारा की गई ऐसी अश्लीलता पसंद नहीं आती है।



Click it and Unblock the Notifications
