Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Cheating in Relationship: जीवनसाथी दे रहा है धोखा तो इस तरह से स्थिति को करें हैंडल
Cheating in Relationship: रोमांटिक या वैवाहिक रिश्ते में बेवफाई या धोखा विनाशकारी हो सकता है। यह हंसते खेलते रिश्ते को बर्बाद कर देता है। इससे विश्वास नष्ट हो सकता है और रिश्ते में गहरा भावनात्मक तनाव पैदा हो सकता है। जो लोग धोखा दे रहे साथी के साथ रहना चाहते हैं, उनके लिए फिर से विश्वास पैदा करना और रिश्ते का पुनर्निर्माण करना एक बड़ी चुनौती हो सकती है।
दर्द और स्थिति की अस्पष्टता के बीच, कई कपल्स को एक बेवफा साथी के साथ सामंजस्य बिठाना बेहद मुश्किल लगता है। जब कई लोगों को पता चलता है कि उनका जीवनसाथी बेवफा है तो वे जल्दबाजी में गलत निर्णय ले लेते हैं। इससे उनका जीवन और कठिन हो जाता है। इस पोस्ट में, जानने की कोशिश करते हैं कि जब आपको पता चले कि आपका पार्टनर धोखा दे रहा है तो क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

अपनी भावनाओं को स्वीकार करें
सदमा, व्याकुलता, भय, दर्द, अवसाद और भ्रम सामान्य हैं। आपको कुछ समय के लिए ऐसा महसूस होगा जैसे आप एक रोलर कोस्टर पर हैं। एक बेवफा साथी के साथ होने के दर्द से उबरने में काफी समय लगता है। भले ही आप अपने साथी को माफ कर दें और अपनी शादी को सुधारने की कोशिश करें, लेकिन यह उम्मीद न करें कि भावनाओं और अविश्वास का मिश्रण दूर हो जाएगा। आपका वैवाहिक रिश्ता अब बदल गया है और पहले जैसा रिश्ता कायम करना बहुत मुश्किल है। इसके लिए आपको रिश्ते में काफी समय देने की जरूरत होगी।
बदला लेने की न सोचें
यह जानकर कि आपका साथी बेवफा है, क्रोध उत्पन्न हो सकता है। संभावना है कि आप तुरंत सज़ा देने और जवाबी कार्रवाई करने के लिए तैयार हो जाएँ। इस प्रकार की गतिविधियों से आपको अस्थायी संतुष्टि मिल सकती है, लेकिन अंततः ये आपके विरुद्ध काम कर सकती है। बदला लेने पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, अलग हो जाने या साथ रहने पर विचार करें। अपने परिवार को बताने से पहले अच्छी तरह सोच लें। आपको क्या करना चाहिए, रिश्ता छोड़ना है या जारी रखना है, इस बारे में तय करके ही परिवार की राय लें। आपके वैवाहिक रिश्ते में क्या चल रहा है, यह कोई और नहीं समझ पाएगा। जब आप यह सोच रहे हैं कि कैसे आगे बढ़ना है, तो विवरण को निजी रखना सबसे अच्छा है।
अपना ख्याल रखने की कोशिश करें
आपको तनाव के प्रति कुछ शारीरिक प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं, जैसे मतली, दस्त, नींद की समस्या, कपकपी, ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई, खाने की इच्छा न होना या अधिक भूख लगन । एक बार जब शुरुआती झटका खत्म हो जाए, तो स्वस्थ भोजन खाने की कोशिश करें, नियमित नींद का शेड्यूल बनाए रखें, हर दिन कुछ व्यायाम करें, ढेर सारा पानी पिएं और खुश रहने के लिए हर संभव प्रयास करें।
दोषारोपण से बचें
अपने आप को, अपने साथी को या किसी तीसरे पक्ष को दोष देने से कुछ भी नहीं बदलेगा और केवल आपकी ऊर्जा बर्बाद होगी। कमज़ोर या पीड़ित मत बनो, दोषी महसूस मत करो। इससे आप अपने बारे में अधिक असहाय और बुरा महसूस करेंगे।
बच्चों को इससे दूर रखें
यह स्थिति आपके और आपके साथी के बीच की है और इसमें आपके बच्चों को शामिल नहीं किया जाना चाहिए। भले ही आपने अपनी शादी खत्म करने का फैसला कर लिया हो, अपने बच्चों को अपने साथी की बेवफाई के बारे में बताने से आपके बच्चे अस्वीकार्य स्थिति में आ जाएंगे, जिससे उनमें चिंता पैदा हो जाएगी, वे दोनों के बीच फंस जाएंगे और उन्हें दोनों में से किसी एक को चुनने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
