Latest Updates
-
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज
Color Of Love: इश्क का रंग है लाल तो नारंगी देता है एनर्जी, जानें प्यार के सफर में हर रंग क्या कहता है
कहते हैं कि प्यार का रंग लाल होता है, लाल रंग प्यार की ताकत को दिखाता है, लेकिन लाल रंग के अलावा भी और दूसरे कलर है जो प्यार की शक्ति को दिखाती हैं। उन रंगों का आपकी लाइफ में भी गहरा असर होता है। इश्क के हर रंग में प्रेमी अपने आप में मिला लेना चाहता है। कलर्स से एक इंसान की बेजान सी दुनिया फिर से रंगीन हो जाती है। रंगों का असर आपके प्रेम पर पड़ता है, आइये जानते हैं ये रंग और प्यार मिलकर क्यों एक नया अहसास बना देते हैं-

लाल रंग
लाल रंग का मतलब प्यार होता है। ये जीवन के हर पड़ाव पर आपकी मोहब्बत को तक्बीर करता है। ये आपको एनर्जी से भर देता है। ये रंग बहुत ही शक्तिशाली रंग होता है। किसी से अपने प्यार का इजहार करना है तो लाल रंग सबसे अच्छा होता है। वहीं अगर आप किसी को अपनी ओर अट्रैक्ट करने की कोशिश करते हैं तो आप रेड कलर के आउटफिट के साथ करें।

गुलाबी रंग
गुलाबी रंग का मतलब प्यार में अट्रैकशन है। अगर आप पिंक कलर के आउट कैरी करते हैं तो ये रंग सबका ध्यान आपकी ओर खींच लेता है। ये रंग प्यार की राह में आपको आगे बढ़ाने का काम करता है। गुलाबी रंग का मतलब है कि आप प्यार में डूबने के लिए तैयार हैं।

हरा रंग
हरा रंग आंखों को सुकून देता है। आप इस रंग से खुद में एनर्जी महसूस करेंते हैं। प्रकृति ने सभी को ये रंग बहुत ही खूबसूरती के साथ गिफ्ट किया है। इस रंग के बीच में बैठकर आप प्यार के नगमें गा सकते हैं। ये रंग एक अलग सा अहसास कराता है, जो लफ्जों में नहीं बंया किया जा सकता। जब आप अपनी फीलिंग्स को आगे बढ़ाने की सोंचते हैं तो हरा रंग जरूर कैरी करें।

पीला रंग
पीले रंग के अपने अलग ही स्टाइल है। इनके बिना भारतीय शादी तो अधूरी ही है। इनके साथ ही शुरूआत करने से एक लड़की दुल्हन बनने के अपने सफर को शुरू करती है। पीला रंग लाइफ के हर पड़ाव पर आपका साथ देता है। पीला रंग कम्युनिकेशन का कलर है। अगर आप पहली बार किसी से मिलने जा रहे हैं या फिर अपने दिल की बात को होठों पर लाना है, तो पीला रंग आपका साथ देगा। आप मिलने जाने के लिए पीले रंग का आउटफिट कैरी करें।

नारंगी रंग
ऑरेंज कलर दिल में खुशियां भर देता है, इसमें एक अलग सी चमक होती है, जो आपके चेहरे पर नजर आती है। ये खुशी का रंग होता है। आपको ऊर्जा देता है। ऑरेंज कलर के आउटफिट पहन कर आपके दिल में उत्साह भर जाता है। अगर आप किसी की जुदाई में तड़प रहे हैं तो ये रंग आपको सुकून देता है। नया प्यार पाने में ये आपकी मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications