Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Dating Mistakes: ऐसे लड़कों के साथ डेटिंग से कतराती हैं लड़कियां, चेक करें कहीं आप भी तो लिस्ट में नहीं!
Dating Mistakes- अगर किसी लड़के की गर्लफ्रेंड नहीं बन पा रही है या फिर लड़कियां उससे बात करने से थोड़ा कतराती हैं तो ऐसे लड़के हमेशा इस बात को सोंचते हैं कि आखिर उनके साथ ऐसा हो क्यों रहा है ? इसके पीछे एक नहीं कई सारी वजह हो सकती हैं। जो लड़के डेटिंग के लिए उत्सुक होते हैं उनके लिए ये बड़ी परेशानी की वजह हो सकती है। लेकिन वो इस बात को भूल जाते हैं कि उनको खुद को इंप्रूव भी करना है।

वहीं लड़के अगर डेट पर चले भी जाते हैं तो ये फिर दूसरी बार डेट की नौबत नहीं आती है, आपकी कुछ आदतों की वजह से बात बिगड़ जाती है। आइये जानते हैं कि वो कौन-कौन से रीजन है जिसकी वजह से लड़कियां आपको डेट नहीं करती हैं, अगर वो डेट करती भी है तो बात आगे नहीं बढ़ पाती है। ऐसी कौन कौन सी बातें हैं जो लड़कियां लड़कों में पसंद नहीं करती हैं, चलिए जानते हैं-

लड़कियां इस टाइप के लड़कों को नहीं करती पसंद
इस दुनिया में कोई अगर ये कहे कि वो एकदम परफेक्ट हैं तो ये सरासर गलत होगा, क्यों कि कोई भी बिल्कुल परफेक्ट नहीं होता है, कोई ना कोई कमियां हर किसी में होती है। लेकिन कुछ कमियां ऐसी होती हैं, जिनको सुधारा जा सकता है और खुद को ग्रूम किया जा सकता है।

सेल्फ कॉन्फिडेंस में कमी वाले लड़के
लड़कियां ऐसे लड़कों को नापसंद करती है, जिनमें कॉन्फिडेंस नहीं होता है। वो कॉन्फिडेंस के साथ अपनी बात नहीं कह पाते हैं। उनके अंदर हर बात को लेकर नर्वसनेस होती है। लड़कियों को इस तरह के लड़के पसंद होते हैं जो फुल फुल कॉन्फिडेंस के साथ होते हैं। अपने आत्मविश्वास के बल पर वो हर तरह की बातें और लड़कियों को अट्रेक्ट करने में कामयाब हो जाते हैं।

निगेटिव पर्सनैलिटी वाले लड़के
लड़कियों को निगेटिव पर्सनैलिटी वाले लड़के बेहद नापसंद होते हैं। ऐसे लड़कों से लड़कियां दूर रहना पसंद करती हैं। उनको लगता है कि अगर वो इस तरह के लड़कों को डेट करेंगी तो उनकी सोंच भी निगेटिव हो जाएगी। लड़कियों को पॉजिटिव सोंच वाले लड़के पसंद होते हैं।

ओवरसेंसिटिव लड़के से दूरी
लड़कियों को सेंसिटीव लड़के पसंद होते हैं ,लेकिन ओवर सेंसिटिव लड़कों को वो झेल नहीं पाती हैं। उनको ऐसे लड़के काफी उलझे हुए लगते हैं। लडकियों को तमीजदार और एटीकेट्स वाले लड़के भाते हैं।

सेल्फ सेंटर्ड लड़को को 'बिग नो'
सेल्फ सेंटर्ड लड़कों से भी लड़कियां दूर भागती हैं। ऐसे लड़के बस खुद की तारीफ करते रहते हैं। वो सिर्फ अपने बारें में ही सोंचते हैं तो भला लड़कियां क्यों ऐसे लड़कों की बातें सुनेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
