Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Dating Tips: पार्टनर के साथ पहली डेट बनाने चाहते हैं यादगार, भूलकर भी न करें ये गलतियां
किसी भी डेट पर जाने से पहले अक्सर हम अपने आउटफिट, मेकअप, लुक्स को परफेक्ट रखने की कोशिश करते हैं। साथ ही डेट के लिए परफेक्ट लोकेशन, बेस्ट फूड चुनते हैं। लेकिन इन सब चीजों के बावजूद भी आप कुछ ऐसी गलतियां कर सकते हैं जिससे आपकी डेट खराब हो सकती है।
किसी खास के साथ डेट पर जाने पर खासकर पहली बार अक्सर हमें घबराहट होने लगती है। जिसके कारण डेट पर हम कुछ ऐसी गलतियां कर सकते हैं, जिसका बाद में पछतावा हो सकता है। इसलिए, आज हम आापके लिए कुछ ऐसी ही गलतियों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनसे आप अपनी डेट पर उन गलतियों को करने से बचें।

पहली डेट पर इन गलतियों को करने से बचें
1. बात करने में नर्वस होना
पहली डेट पर नर्वस महसूस करना बहुत आम बात है लेकिन आप कोशिश करें कि अपने नर्वसनेस को खुद पर हावी न होने दें। क्योंकि अक्सर इंसान नर्वस होने पर अजीबो-गरीब बाते करने लगते हैं। अपनी बातों पर ध्यान दें। थोड़ा सोच समझकर बात करने की कोशिश करें।
2. देर से पहुंचना
अपनी पहली डेट पर देर से कौन पहुंचता है भला? और किसे पसंद होता है कि उसकी/उसका डेट देर से पहुंचे। अगर आप देर से डेट पर पहुंचते हैं तो सामने वाले के मन में आप एक नकारात्मक छवि छोड़ सकते हैं। इसलिए अपने डेट पर टाइम से या 5 10 मिनट पहले ही पहुंचने की कोशिश करें।
3. किसी काम के लिए पूश करना
जब आप किसी के साथ डेट पर जाए तो कोशिश करें कि सामने वाले को कुछ खाने या पीने या किसी अन्य काम को करने का दबाव न बनाएं। आपके जबरदस्ती करने से सामने वाले असहज हो सकता है।
4. फोन का इस्तेमाल न करें
कई लोग अपनी डेट के दौरान भी बार बार फोन पर लगे रहते हैं। पहली डेट पर लगातार फोन का इस्तेमाल करना एक सही नहीं होता है। आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने डेट के साथ बात करने में बिताने की कोशिश करें। ताकि सामने वाले को लगे की आप उसमें इंट्रास्टेड हैं।
5. कंफर्ट महसूस कराना
अपनी डेट को कंफर्ट महसूस कराना आपके लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में कोई ऐसा सवाल न पूछें जिससे सामने वाला असहज महसूस करें। सामने वाले को एक कंफर्ट माहौल देने की कोशिश करें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
