Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Dating Tips Don'ts :अनजाने में हुई ये कॉमन डेटिंग मिस्टेक कर सकती हैं आपका भारी नुकसान
क्या आपको ऐसा लगता है कि डेटिंग मज़ेदार हो सकती है? लेकन अगर कहा जाए 'ना' तो आपको यकीन करना होगा। क्योंकि डेटिंग थका देने वाला, निराश करने वाला, तकलीफ देह और कन्फ्यूज करने वाला भी हो सकता है। डेटिंग और प्यार के बारे में बात ये है कि इसे अक्सर कुछ ऐसा माना जाता है कि ये काफी ईजी और चिल करने वाला होता है। लेकिन वास्तविकता है ये कि डेटिंग काम और विचार और इरादे चाहती है। लेकिन आप किसी को डेट करते वक्त तीन बड़ी गललियां कर देते हैं, जिसके बारें में आप जानते हुए भी नाममझी में वो गलतियां करते हैं, लेकिन इसका अहसास तब होता है, जब वक्त निकल जाता है। आइये जानते हैं उन डेटिंग मिस्टेक्स के बारें में जो आप अनजानें में करते हैं, लेकिन उसका भुगतान बड़ा होता है।

गुपचुप तरीके से करते हैं डेटिंग
कई बार आप ऐसा करते हैं कि जब आप डेट पर जा रहे हैं होते हैं तो अपने किसी खास को जरूर बताते हैं, लेकिन बहुत बार आप इसे बताना सही नहीं समझते। आप डेट पर जाते हैं, फिर धीरे-धीरे मुलाकातों को दौर शुरू हो जाता है, यहां पर आप अपनी दोस्ती को भी इग्नोर करने लग जाते हैं। यहीं पर पर आप गलती कर बैठते हैं जो आपको पता नहीं चलती है। जब कुछ गलत हो जाता है तब आप तकलीफ में होते हैं और अपने सबसे खास के पास जाकर अपना दुखड़ा रोते हैं। लेकिन उसको तो कुछ पता ही नहीं होता, जिससे वो मामला कैसे संभाले समझ में नहीं आता है। इसिलए जब भी आप किसी डेट पर जा रहे हैं या फिर रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के बारें में विचार कर रहे हैं तो एक बार अपने सबसे खास से जरूर डिस्कस कर लें। ये लड़का और लड़की दोनों के लिए बेहतर होता है। इससे कई बातें भी क्लियर होती हैं, साथ ही अगर आप किसी तरह की गलती करने जा रहे हैं तो आपका दोस्त आपको उस गलती से रोकने और सुधारनें में मदद कर सकता है।

डेटिंग पार्टनर की नहीं करते रिस्पेक्ट
जब आप डेटिंग पर जाने के लिए निकलते हैं तब ये कई बार हो जाता है कि आप ट्रैफिक में फंस जाएं या फिर गाड़ी में पंचर हो जाए, या ये भी मुमकिन है कि आपको गाड़ी की पार्किंग के लिए पार्किंग ना मिले। ऐसे में अगर आपका डेटिंग पार्टनर मिलने की जगह पर वेट कर रहा हो तो आपको उससे देर से आने के लिए माफी मांग सकते हैं। लेकिन आप इस बात को भूल जाते हैं कि सामने वाले से इसके लिए सॉरी भी बोलना जरूरी है। ये आपके एटिकेट्स को दिखाती है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो सामने वाला आपको ये समझेगा कि आप उसकी रिस्पेक्ट नहीं करते हैं। अगर वक्त रहते आप इस आदत को नहीं बदलते हैं तो हो सकता है कि आपका रिश्ता ज्यादा वक्त तक ना चलें, क्योंकि आपका बिहेवियर रिलेशनशिप में काफी महत्व करता है।

वन-लाइनर्स के लिए मर मिटने की ख्वाइश रखना
वन-लाइनर्स भी आपकी डेटिंग मिस्टेक्स में शामिल है। ऐसे कई सारे वन-लाइनर्स हैं जो लोग रिलेशनशिप में यूज करते हैं। जो बहुत ज्यादा रोमांटिक और आपको खास महसूस कराने वाले होते हैं। लेकिन यहां अटेंनशन होने की जरूरत है ! लेकिन ज्यादातर वन-लाइनर्स का यूज एक प्लेयर, प्ले ब्वॉय जैसे लोग करते हैं। इनमें से कुछ में शामिल हैं- जैसे
"किसी ने भी मुझे कभी भी आपकी तरह फील नहीं करवाया"
"तुमसे मिलने से पहले मैने किसी दूसरे से प्यार नहीं किया"
"जैसा तुम मुझे समझती हो, आज तक किसी ने नहीं समझा"
सच में, आप इस तरह की लाइन सुनने के बाद अपने आप को खुशनसीब समझने लग जाती हैं। लेकिन आपको इस तरह के वन लाइनर्स बोलने वाले पार्टनर के बारें में जानकारी जरूर लेनी चाहिए, कई बार इस तरह के लोग आप पर भारी पड़ जाते हैं, आपको नुकसान उठाना पड़ जाता है। इसलिए आपको डेटिंग करने के दौरान बहुत ध्यान देने और सतर्क रहने की जरूरत होती है।



Click it and Unblock the Notifications
