Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Dating Trends In 2024: नए साल में प्यार में पड़ने से पहले जान लें ये डेटिंग ट्रेंड
नया साल आते ही हम सभी के मन में एक उत्साह छा जाता है। आने वाले वर्ष में हम सभी वह सब कुछ पा लेना चाहते हैं, जिससे अभी तक हम महरूम हैं। ऐसे कई लोग होते हैं, जो अपनी सिंगल लाइफ को छोड़कर किसी के साथ अपना रिश्ता जोड़ना चाहते हैं। प्यार एक ऐसी चीज़ है जिसे हम नकार नहीं सकते और यह कभी भी सभी के लिए एक जैसा नहीं होता। बदलते समय के साथ लोगों की सोच भी बदलने लगती है और इसका असर कहीं ना कहीं रिश्तों पर भी पड़ता है। जिसके चलते डेटिंग ट्रेन्ड्स भी बदलते हैं।
सिचुएशनशिप और डिल्यूजनशिप जैसे डेटिंग ट्रेंड ने 2023 में राज किया और अब बम्बल डेटिंग ट्रेंड्स रिपोर्ट से हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि साल 2024 में किन डेटिंग ट्रेन्ड्स का बोलबाला रहेगा-

इमोशनल सिक्योरिटी
यह एक ऐसा ट्रेंं है जिसे अब सिंगल लोग अपना रहे हैं। आज के समय में लोग फिजिकल इंटिमेसी से ज्यादा इमोशनल सिक्योरिटी और इंटिमेसी को ज्यादा महत्व देने लगे हैं। एक सर्वे के मुताबिक, भारत में 35 प्रतिशत से ज्यादा लोगों का मानना है कि इमोशनल इंटिमेसी फिजिकल कनेक्शन से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।
खुले दिल वाली मर्दानगी
आज के समय में पूरी दुनिया मर्दानगी को फिर से परिभाषित कर रही है। अब जेंडर के आधार पर जिम्मेदारियां तय नहीं होती है। इससे पारंपरिक पुरुषत्व मानदंडों में बदलाव आया है। अब लोग अपने पार्टनर के प्रति अधिक सेंसेटिव हो रहे हैं और ऐसे खुलेपन को अपना रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 25 प्रतिशत पुरुष इसके पक्ष में हैं।
वैल्यूज को शेयर करना
जब डेटिंग की बात आती है, तो सिंगल्स अब बेहतर बॉन्डिंग के लिए वैल्यूज प्रॉयोरिटी को शेयर करने वाले पार्टनर की तलाश कर रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे चाहते हैं कि उनके साथी न केवल सोशल मुद्दों के बारे में बात करें, बल्कि वास्तव में उनमें शामिल हों। रिपोर्ट के अनुसार, 38 प्रतिशत भारतीय महिलाएं अपने जैसे समान मूल्यों वाले पार्टनर की तलाश करती हैं और डेटिंग ऐप पर लगभग 25 प्रतिशत व्यक्ति राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों में अपने पार्टनर की भागीदारी को प्राथमिकता देते हैं।
मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता
मेंटल और इमोशनल सेल्फ केयर के प्रति जागरुकता के साथ सिंगल लोग अब अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर अधिक ओपन है। इसलिए, यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जो अपनी मेंटल हेल्थ से समझौता किए बिना स्लो डेटिंग को मौका देना चाहते हैं और एक क्वालिटी रिश्ते में जुड़ना चाहते हैं, तो यह आपके लिए है। रिपोर्ट के मुताबिक, 33 फीसदी लोग इसमें शामिल हैं और 42 फीसदी महिलाएं ऐसे पार्टनर की तलाश में हैं जो खुद की देखभाल और समय को महत्व देते हों। हालांकि, 25 प्रतिशत लोगों ने इस नजरिए का समर्थन नहीं किया।
बदलने की जरूरत नहीं
आज के समय में लोग खुद के प्रति किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते हैं। पर्सनल परफेक्शन के प्रति लोगों का रूझान बढ़ रहा है। इसलिए, अब लोग ऐसे व्यक्ति को डेट करना चाहते हैं, जो उनकी पर्सनल ग्रोथ में किसी तरह की बाधा ना बने या फिर उन्हें बदलने की कोशिश ना करे। रिपोर्ट के अनुसार, 56 प्रतिशत भारतीय महिलाएं अब केवल ऐसे लोगों के साथ डेट कर सकती हैं या ऐसे पार्टनर की तलाश कर सकती हैं, जो उन्हें बदलने की कोशिश नहीं करेंगे।
वैल्यूएबल पार्टनर
रिपोर्ट के अनुसार, 35 प्रतिशत सिंगल भारतीयों के मन में खेलों के प्रति एक खास प्यार है। 30 प्रतिशत सिंगल भारतीयों ने कहा कि खेलों में एक साथ भाग लेना महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि अब लोग अपने लिए सिर्फ पार्टनर नहीं, बल्कि वैल्यूएबल पार्टनर की तलाश कर रहे हैं। जो ना केवल उनके खेलों के प्रति जुनून को समझे, बल्कि उसका हिस्सा भी बने।



Click it and Unblock the Notifications
