Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Birthday Special: कान्हा की भक्त गोपी बहू का इश्क, मुस्लिम जिम ट्रेनर शहनवाज से रचाई शादी
Devoleena Bhattacharjee Love Story: टीवी की दुनिया में 'गोपी बहू' यानी छोटे पर्दे की संस्कारी बहू देवोलिना भट्टाचार्जी ने अपनी मासूमियत और संस्कारी किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उनका सीरियल 'साथ निभाना साथिया' छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक का फेवरेट था। कैसे गोपी बहू ने अपनी लाइफ के उतार-चढ़ावों का सामना किया और अपने आपको आदर्श बहू के रूप में साबित किया। हर सास की इच्छा होती थी कि उनकी बहू भी गोपी जैसी ही हो। लेकिन रील लाइफ की यह संस्कारी बहू असल जिंदगी में काफी बोल्ड और बिंदास हैं। आज दवोलीना का जन्मदिन है तो इस खास दिन पर उन्हें हैप्पी बर्थडे।
अब उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको बताते हैं उनकी उस प्रेम कहानी के बारे में, जिसने सभी को चौंका दिया था। जी हां, यह कहानी है देवोलिना और उनके जिम ट्रेनर शहनवाज शेख की, जो दोस्ती से शुरू होकर प्यार और फिर शादी तक पहुंची।

देवोलिना-शहनवाज की मुलाकात
देवोलिना की मुलाकात शहनवाज से जिम में हुई थी। शहनवाज उनकी फिटनेस का ख्याल रखते थे और धीरे-धीरे दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग बनने लगी। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और ये दोस्ती समय के साथ गहरी होती गई और दोनों को एहसास हुआ कि उनका रिश्ता दोस्ती से कहीं ज्यादा है। उन्होंने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया।
शादी का ऐलान जिसने सबको चौंकाया
फैंस को सबसे बड़ा सरप्राइज तब मिला जब देवोलिना ने अचानक अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं। बिना किसी भव्य समारोह के, दोनों ने सादगी से शादी की और अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया।
उनकी शादी ने एक बार फिर साबित किया कि असली प्यार जाति, धर्म और पेशे से ऊपर होता है। दोनों ने सीक्रेट वेडिंग की जिसमें सिर्फ उनके करीबी ही शामिल हुए।
परिवार के खिलाफ जाकर की शादी
अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देवोलीना के घर वाले उनके और शहनवाज के रिश्ते से खुश नहीं थे। वो नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी की शहनवाज से शादी हो।
लेकिन देवोलीना ने उन्हें मनाया और परिवार वालों की रजामंदी से शादी की। अब देवोलीना और शहनवाज पेरेंट्स बन चुके हैं और अपनी शादी से बहुत खुश हैं। देवोलीना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी और शहनवाज की फोटो पोस्ट करती रहती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
