Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Yuzvendra Chahal के बाद Dhanashree Verma ने तोड़ी चुप्पी, दुबई से आई पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
Dhanashree Verma And Yuzvendra Chahal: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। जहां हाल ही में चहल ने एक पॉडकास्ट में अपने और धनश्री के रिलेशनशिप पर खुलकर बात की और उन्हें कई बातों के लिए गलत भी ठहराया। वहीं अब धनश्री ने भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा मैसेज शेयर किया है, जिसे लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन उनकी बातों में छिपा दर्द और भावनाएं साफ झलक रही हैं। धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ कूल फोटो डाली हैं और साथ में एक कैप्शन भी लिखा है जिसने इशारों-इशारों में बहुत कुछ कह दिया।

दुबई दौरे पर हैं धनश्री
बता दें कि धनश्री इन दिनों दुबई दौरे पर हैं और काफी चिल नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की हैं जिनमें वो बेहद खुश नजर आ रही हैं। धनश्री ने मंदिर में दर्शन भी किए उस दौरान वो काफी शांत नजर आ रही हैं। मंदिर में दर्शन करने के बाद धनश्री मस्ती के मूड में नजर आईं। वो कभी आइसक्रीम खाती नजर आईं तो कभी पास्ता। कोरियोग्राफर या ये अंदाज देख फैंस को भी लगने लगा है कि वो तो एकदम मस्त हैं और चिल आउट कर रही हैं।
शेयर किया क्रिप्टिक कैप्शन
धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक कैप्शन भी शेयर किया है। उन्होंने फोटो के साथ एक क्रिप्टिक कैप्शन लिखा है कि- दुबई में एक बार फिर, मानो जिंदगी भर का साथ...यहां पले-बढ़े होने से मुझे कई अनमोल यादें मिलीं और यह देखना कि शहर कितना विकसित हुआ है यह बहुत अवास्तविक और दिल को छू लेने वाला था। इस खूबसूरत हिंदू मंदिर के दर्शन करना मेरे लिए एक यादगार अनुभव था। शांत, शक्तिशाली, और यह याद दिलाता है कि यह शहर संस्कृति और समुदाय को अपनाने में कितनी दूर तक पहुंच गया है। इस विकास, जड़ों और फिर से जुड़ाव के लिए आभारी हूं।
इशारों-इशारों में कही दिल की बात
हालांकि धनश्री ने कुछ भी सीधे तौर पर नहीं कहा है लेकिन उन्होंने कैप्शन के द्वारा ये बता कि वो अपनी लाइफ में खुश हैं। हालांकि युजवेंद्र चहल ने तो अपने पॉडकास्ट में सीधे तौर पर कहा था कि उनके बीच में कुछ सही नहीं चल रहा था जिस वजह से वो अलग हो गए। हालांकि दोनों की लव मैरिज थी लेकिन वो लंबे समय तक टिक नहीं पाई।
युजवेंद्र चहल ने शुगर डैडी टी-शर्ट के लिए क्या कहा?
दरअसल, युजवेंद्र चहल धनश्री संग तलाक की आखिरी तारीख पर एक खास तरह की टी-शर्ट पहनकर गए थे जिस पर लिखा था 'बी योर ओन शुगर डैडी' इस टी-शर्ट को पहनने की वजह बताते हुए चहल ने कहा था कि वो बिना कुछ शोर किए और हंगामा किए एक खास मैसेज देना चाहते थे जो दे दिया। चहल ने पॉडकास्ट के दौरान अपनी उस समय की मनोदशा भी बताई थी कि वो समय उनके लिए आसन नहीं था और उस समय कई बार उनके जेहन में सुसाइड जैसे ख्याल आए। वो सिर्फ 2 घंटे ही सो पाते थे और कई बार डर की वजह से उठ जाते थे। चहल ने अपने दोस्तों का आभार जताते हुए कहा कि मुश्किल वक्त में परिवार के अलावा दोस्तों ने उनका काफी साथ दिया।



Click it and Unblock the Notifications
