Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
धनतेरस के दिन शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें कपल्स के लिए क्या है नियम
Dhanteras 2024: धनतेरस का पर्व दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव का पहला दिन है, जो कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इसे धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती भी कहते हैं।
पौराणिक मान्यता के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान इसी दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख-शांति की कामना से भगवान धन्वंतरि और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

धनतेरस पर बर्तन, सोना, चांदी और अन्य धातुओं की खरीदारी शुभ मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है और समृद्धि आती है। इसके साथ ही कई लोग इस दिन नमक, झाड़ू और अन्य वस्तुएं भी खरीदते हैं ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-शांति बनी रहे।
यह दिन घर की सफाई और साज-सज्जा के लिए भी महत्वपूर्ण होता है, जिससे देवी लक्ष्मी का स्वागत किया जा सके। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि दंपत्तियों को धनतेरस के दिन किन नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है।
धनतेरस 2024 कब है? (Dhanteras 2024)
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 29, 2024 को 10:31 ए एम बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त - अक्टूबर 30, 2024 को 01:15 पी एम बजे
धनतेरस पूजा मंगलवार, अक्टूबर 29, 2024 पर
धनतेरस पूजा मुहूर्त - 06:31 पी एम से 08:13 पी एम
अवधि - 01 घण्टा 41 मिनट्स
यम दीपम मंगलवार, अक्टूबर 29, 2024 को
प्रदोष काल - 05:38 पी एम से 08:13 पी एम
वृषभ काल - 06:31 पी एम से 08:27 पी एम
धनतेरस के दिन शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं?
धनतेरस का दिन पवित्रता, पूजा, और आध्यात्मिकता के लिए समर्पित होता है। इस दिन को देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ जोड़ा जाता है, जिसमें स्वास्थ्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की कामना की जाती है।
ऐसे में शास्त्रों के अनुसार, धनतेरस जैसे पावन अवसर पर शारीरिक संबंध बनाने से मानसिक और शारीरिक ऊर्जा का ह्रास होता है, जो पूजा और साधना की पवित्रता को भंग कर सकता है। इसे अनुशासन और संयम का प्रतीक मानते हुए, मन और शरीर को शुद्ध और शांत रखने की परंपरा है, ताकि सकारात्मक ऊर्जा घर में संचारित हो सके और देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त हो।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











