Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Birthday Special: ऐश्वर्या के प्यार में दीवाने हुए थे धनुष, 2 अंक से खास कनेक्शन, जानें एक्टर की लव स्टोरी
Dhanush Birthday Special: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपने दमदार अभिनय से अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता धनुष का आज जन्मदिन है। एक्टर ने अपनी बेहतरीन फिल्मों और संजीदा एक्टिंग से करोड़ों दिलों पर राज किया है। न सिर्फ साउथ में बल्कि पूरी दुनिया में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। बॉलीवुड हो या टॉलीवुड हर इंडस्ट्री में वो फिट बैठे हैं। धनुष जो आज के समय में एक्टिंग के सरताज माने जाते हैं एक समय में वो एक्टिंग से दूर भागते थे। जितनी दिलचस्प उनकी फिल्मों की कहानी है, उतनी ही फिल्मी उनकी लव स्टोरी भी रही है।
जी हां, धनुष का दिल साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या पर आ गय था। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आइए आज धनुष के बर्थडे के खास अवसर पर उनकी दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में जान लेते हैं।

पहली नजर में हुआ ऐश्वर्या से प्यार
क्या आप जानते हैं कि धनुष को सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से पहली ही मुलाकात में प्यार हो गया था? जी हां, धनुष की फिल्म 'काढाल कोंडे' का शो था जिसमें रजनीकांत और उनकी दोनों बेटियां ऐश्वर्या और सौंदर्या भी आए थे। इवेंट में धनुष के काम की काफी तारीफ हुई और ऐश्वर्या ने भी उन्हें मुबारकबाद दी। अगले दिन ऐश्वर्या ने धनुष के लिए बुके भेजा और टच में रहने के लिए कहा। ऐश्वर्या का ये मैसेज धनुष का दिल धड़का गया और वो उनके प्यार में पड़ गए।
क्या है 2 वाला कनेक्शन?
दरअसल धनुष और ऐश्वर्या की लव स्टोरी में 2 का गहरा कनेक्शन है। पहला तो ऐश्वर्या धनुष से 2 साल बड़ी हैं, और दूसरा कि ऐश्वर्या और धनुष की शादी मिलने और डेटिंग के दो साल में हो गई थी। ऐसे में लोगों ने दोनों की शादी के दौरान ये भी कहा था कि ऐश्वर्या और धनुष के लिए 2 अंक खास और शुभ है। अब इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए ये कहा जाए कि धनुष की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है तो गलत को नहीं होगा।
कब हुई दोनों की शादी?
ऐश्वर्या और धनुष एक दूसरे के प्यार में थे और शादी करना चाहते थे। परिवार वालों ने भी रिश्ते को कबूल किया और 18 नवंबर 2004 को दोनों की धूमधाम से शादी हुई। जिस समय शादी हुई धनुष 21 साल के थे और ऐश्वर्या 23 साल की थीं। दोनों के रिश्ते और प्यार की मिसाल दी जाती थी लेकिन फिर उनके रिश्ते में कुछ ऐसा हुआ कि 18 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया और साल 2022 में वो अलग हो गए।



Click it and Unblock the Notifications