Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Throwback Thursday: भारत-पाकिस्तान बंटवारे में जुदा हुआ पहला प्यार, जानें कौन थीं धर्मेंद्र की 'ड्रीमगर्ल'
Throwback Thursday: बॉलीवुड के हीमैन यानी धर्मेंद्र बेशक अपने जीवन के 89 सावन देख चुके हैं मगर दिल तो बच्चा है। जी हां, धर्मेंद्र का आशिकाना अंदाज तो किसी से छुपा नहीं है। दरअसल धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक यॉट चलाते नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे की चमक देख उनके चाहने वाले लोगों का दिल खुश हो गया है।
धर्मेंद्र प्रकाश कौर से शादी के बाद बॉलीवुड में आए तो हेमा मालिनी पर दिल हार बैठे। हैंडसम धर्मेंद्र ड्रीम गर्ल के सपनों के राजकुमार बन गए। धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म अपना हेमा मालिनी से शादी कर ली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धर्मेंद्र का पहला प्यार न तो प्रकाश कौर थीं और न ही हेमा मालिनी बल्कि वो थी हामिदा जो भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की बलि चढ़ गया।
आइए आज जान लेते हैं कौन थी धरम पाजी की पहली मोहब्बत जो रह गई अधूरी और आज भी एक चुभन भरी याद बन दे जाती है सीने में कसक।
धर्मेंद्र और हमिदा की लव स्टोरी
धर्मेंद्र ने सलमान खान के एक शो में खुद इस बारे में बताया था कि उनकी लाइफ में प्रकाश कौर और हेमा मालिनी से पहले भी कोई थी। जी हां, उस हसीना का नाम था हमिदा जिससे धर्मेंद्र प्यार करते थे। धर्मेंद्र ने बताया कि वो जब छठी क्लास में थे तो हमिदा के प्यार में पड़ गए थे जो उनके स्कूल टीचर की बेटी थी। दोनों एक दूसरे को देखते रहते, धर्मेंद्र उसके पास जाते और नजरें झुका लेते। वो कहती धरम अभी तो तुम्हारे इम्तिहान का समय है।
आज भी याद आती है हमिदा
धर्मेंद्र ने हमिदा से इश्क की पूरी कहानी एक प्यारी सी शायरी के द्वारा बयां कर दी। उन्होंने कहा कि- वो यूं ही मुस्कुरा देती मैं पास चला जाता... वो खामोश रहती मैं सिर झुका लेता। वो पूछती कुछ और थी मैं कह कुछ और जाता। मैं उदास हो जाता तो वो कहती धरम अभी वक्त है तेरे इम्तिहान का। वो ये कहकर चली जाती मैं देखता रहता। आज भी वो याद आती है और सीने में एक कसक दे जाती है और आंखें नम हो जाती हैं।

भारत-पाकिस्तान की बलि चढ़ी मोहब्बत
दरअसल धर्मेंद्र का पहला प्यार अधूरा रह गया क्योंकि भारत-पाकिस्तान के बंटवारे में हामिदा पाकिस्तान चली गई। धर्मेंद्र ने कहा आज भी गाहे-बगाहे वो एक मीठी चुभन दे जाती है और याद आ जाती है। धर्मेंद्र की इस बात को सुन सलमान खान भी हैरान रह गए और बॉबी देओल अपने पिता की लव स्टोरी सुन काफी खुश नजर आए। वहीं हमिदा को याद कर धर्मेंद्र की आंखें नम हो गईं।



Click it and Unblock the Notifications
