Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
Different types of kisses: हर Kiss कुछ कहता है, जब पार्टनर ऐसे चूमें तो जानें इसके पीछे छिपे इरादे
Different types of kisses : आपका पार्टनर आपसे प्यार करता है या नहीं और अगर वो आपके साथ लंबे समय से है लेकिन उसके मन में क्या चल रहा है। ये मालूम करने का सबसे अच्छा तरीका है, एक Kiss। जी हां, कई बार Kiss करने का तरीका ही बता देता है कि आपके पार्टनर के जेहन में आपको लेकर कैसी फीलिंग्स है और ये ही वो तरीका है जब आप अपने पार्टनर के इरादे भांप सकती हैं।
कई बार पुरुष सिर्फ प्यार ही नहीं अट्रेक्शन के चलते भी आपको किस कर देते हैं, लेकिन यहां सीरियस होने से ज्यादा आपको किस करने का तरीका और जगह पर गौर करने से मालूम चल जाएगा कि आखिर उनके इरादे क्या हैं? आइए जानते हैं इस आर्टिकल में Kiss करने के तरीकों से कैसे जानें उनके मन के इरादे।

लिप किस करने का तरीका
अगर आपका पार्टनर मौका मिलते ही आपको होंठों पर किस करता है, तो इसका मतलब है कि वो आपसे खूब प्यार करता है। चाहे वो पब्लिकली हो या फिर घर के अंदर अगर वो आपके होंठों पर किस करना पसंद करता है, तो ये चीज बताती है कि वो आपके लिए बहुत सीरियस है।
गाल पर किस करना
गाल पर किस करना एक दोस्ताना इशारा है, जो किसी भी गंभीर रोमांटिक झुकाव की ओर इशारा नहीं करता है। इसका मतलब केवल यह है कि वो आपको सिर्फ पसंद करता है, वो आपके प्रति रोमांटिक रूप से आकर्षित नहीं हैं।
फोरहेड किस
अगर कोई आपके फोरहेड पर चूमता है, तो इसका मतलब है कि वो आपकी केयर करता है और आपके प्रति ईमानदार है। आप इसे यू भी समझ सकते हैं कि वो आपकी पर्सनेलिटी को बहुत पसंद करता है और उसे आपके साथ रहना काफी पसंद हैं। जब कोई आपके माथे पर किस करता है, तो इसका मतलब है कि वह हमेशा आपके साथ रहेगा और हमेशा आपको पूरे दिल से प्यार करेगा।
गर्दन पर किस
गर्दन पर किस करने का आमतौर पर मतलब होता है कि वह सिर्फ 24 घंटे आपके बारे में सोचता रहता है। अगर वह आपकी गर्दन पर किस करता है तो इसका मतलब है कि वह आपसे प्यार करता है और आपकी ओर आकर्षित है।

हाथ पर किस
अगर कोई आदमी आपका हाथ चूमता है, तो इसका एक मतलब फ्लर्ट करना भी होता है। कई बार लड़के अपने प्यार के जाल में फंसाने के लिए इस तरह की चाल चलते हैं। वैसे ये उनकी तरफ से कपटी चाल भी हो सकती है।
फ्रेंच किस
अगर कोई आदमी आपको अपनी जीभ से चूमना पसंद करता है, तो इसका मतलब साफ है कि वो आपको दिलोजान से प्यार करता है। आपका फितूर उसके सिर चढ़कर बोलता है। आपके अलावा कुछ और आकर्षित नहीं करता है। फ्रेंच किस आकर्षण और इच्छा को बताता है कि वो आपकी तलब रखता है। इसलिए आपके मिलते ही वो आपको जुनून के साथ किस करता है।
आंखों पर किस करना
आंखों पर किस करना प्रंशसा से बढ़कर कुछ नहीं है। इसका प्यार से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन इस तरह किस करना बताता है कि उस लड़के के मन में आपके लिए वास्तविक सम्मान है और वह आपको बहुत सम्मान देता है। यह कुछ मूर्खतापूर्ण लग सकता है लेकिन यह गर्मजोशी से भरा हुआ और अनचाहा भी हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
