Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
स्लो होती सेक्स ड्राइव को बूस्टअप करने के टिप्स, 50 साल के बाद सेक्सुअल लाइफ को ऐसे रोमांचक बनाएं
आपकी सेक्स ड्राइव आपकी बढ़ती उम्र के साथ ही घटने लगती हैं। जैसे बसंत के बाद पतझड़ का मौसम आता है। वैसे जीवन के 50 बसंत देखने के बाद यौवन पतझड़ होने लगता है और यौन जीवन भी बंजर सा लगने लगता है।
ये एक सामान्य सा चक्र है।
जब आप 40 के दशक में आते हैं, तो आपका यौन जीवन वैसा नहीं होता है जैसा कि आपके 20 के दशक में था। और जब आप 60 के दशक में आते हैं तो आप सोचते हैं कि काश! यह आपके 40 के दशक जितना ही अच्छा होता।

खैर, उम्र के साथ ये बदलाव आना पूरी तरह नेचुरल है। हालांकि आपकी सेक्स ड्राइव ताउम्र एक जैसी नहीं रहेगी लेकिन आप चाहे तो 40 साल के बाद भी अपनी सेक्स लाइफ को सदाबाहर बनाए रखने के लिए कुछ तरकीबे अजमा सकते हैं।
शारीरिक बदलाव आएंगे
शरीर इतने दशकों से आपके साथ है, लेकिन जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, वैसे आपके शरीर की कसावट में भी बदलाव आने लगते हैं। आपके स्तनों में ढीलापन आ सकता है, आपका पेट और कूल्हें भी बेडौल हो जाता है। इसलिए उम्र के साथ पार्टनर के साथ मजबूत आत्मीयता विकसित करें।
फोरप्ले को अधिक समय दें
समय के साथ प्यार करने के तरीकों में भी बदलाव लाने की जरुरत है। सेक्स से ज्यादा फोरप्ले को समय दें हां, शायद समय के साथ आपको इस कला में ज्यादा महारत हासिल करने जरूरत पडे़। अपने पार्टनर को टर्न ऑन यानी कामोत्तेजक करने के लिए थोड़ा अधिक समय लग सकता है।
कडलिंग करें
उम्र के साथ सेक्स से ज्यादा रुचि हमें पार्टनर के साथ समय बिताने से आता है। बढ़ती उम्र के साथ इंटीमेट होने से ज्यादा कडलिंग करने से भी पार्टनर और आपके बीच का बॉन्ड मजबूत हो सकता है। बेड पर एक दूसरे को बांहों में भरकर पुरानी यादों को ताजा करने का मजा भी कुछ अलग होता है।
एक्सरसाइज
एक्सरसाइज करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या को कुछ हद तक कंट्रोल में किया जा सकता है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में करके इरेक्शन को बेहतर किया जा सकता है। इससे आप फिट और खुद को जवां भी महसूस कराते हैं।
सेक्स पोजिशन में बदलाव
उम्र के साथ एक ही तरह का पोजिशन ट्राई करने से आप बोरियत महसूस होने लगे होंगे। जिससे सेक्स लाइफ आपको बोरियत भरी लगने लगी होगी। सेक्स लाइफ में रोमांच लाने के लिए कुछ नई पोजिशन ट्राई करें। जिसे आप दोनों आराम से एन्जॉय कर सके।
समय साथ में बिताएं
केवल शारीरिक अंतरंगता में शामिल होना ही काफी नहीं होता है। बिस्तर में एक दूसरे के साथ सहज होना ही काफी नहीं होता है, बेड के अलावा ऐसी कई जगह हैं, जहां आप साथ में समय बिता सकते हैं। जैसे रसोई में काम शेयर करके, एक साथ कपड़े धोना या संडे ब्रंच तैयार करना। आप हैरान रह जाएंगे कि ये छोटी-छोटी चीजें आपके सेक्स कोशेंट को कितना बेहतर बना सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
