Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Birthday Special: प्यार के लिए बदला धर्म, दीपिका बनीं 'फैजा', जानिए एक्ट्रेस की कॉन्ट्रोवर्शियल लव स्टोरी
Dipika Kakar Controversial Love Story: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही है। 'ससुराल सिमर का' सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने वाली दीपिका की लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव आए और उनकी पहली शादी नाकाम रही। एक्ट्रेस ने आगे बढ़ने का फैसला किया और प्यार के लिए ऐसा फैसला लिया जिसे करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। उन्होंने अपने को-एक्टर शोएब इब्राहिम से शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाया और अपना नाम भी बदलकर फैजा रख लिया। हालांकि इस वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया।
ये भी कहा जाता है कि दीपिका के परिवार वालों ने भी उनका इस्लाम कबूलने में साथ नहीं दिया। हालांकि अब सब कुछ सही है और वो एक बच्चे के पेरेंट्स भी बन गए हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आज दीपिका कक्कड़ का बर्थडे है तो इस खास दिन पर जानते हैं एक्ट्रेस की लव लाइफ जो कॉन्ट्रोवर्सी से भरी रही है।

पायलट से की थी पहली शादी
दरअसल दीपिका कक्कड़ ने पहली शादी रौनक सैमसन नाम के व्यक्ति से की थी जो पेशे से पायलट थे। हालांकि उनकी यह शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई और दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका और रौनक का एक बच्चा भी है जो शारीरिक रूप से कमजोर है।
शोएब से हुई दूसरी मुलाकात में दोस्ती, फिर प्यार
दीपिका की शोएब इब्राहिम से मुलाकात 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई। पहले दोनों अच्छे दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दरअसल अपनी तन्हा लाइफ में दीपिका को शोएब का साथ मिला और दोनों की दोस्ती प्यार में कब बदल गई उन्हें पता ही नहीं चला। शोएब ने दीपिका को उस समय सहारा दिया जब वह अपनी जिंदगी के कठिन दौर से गुजर रही थीं। दोनों ने एक-दूसरे को करीब 3 साल तक डेट किया।
प्यार के लिए बदला धर्म
हालांकि उनका ये प्यार मुश्किलों में फंसा था और दीपिका के घरवालों को ये रिश्ता कबूल नहीं था। 'जब प्यार किया तो डरना क्या'। दीपिका ने ठान लिया कि उन्हें प्यार की खातिर कुछ भी करना है तो उन्होंने 2018 में इस्लाम धर्म अपना मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी कर ली। शादी से पहले दीपिका ने इस्लाम धर्म कबूल किया और अपना नाम बदलकर फैजा रखा। हालांकि इस फैसले पर कई लोगों ने सवाल उठाए, लेकिन दीपिका और शोएब ने एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखा और एक मिसाल पेश की।
अब बन चुके हैं पेरेंट्स
2023 में इस कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, जिससे उनकी फैमिली पूरी हो गई। अब दीपिका एक हाउसवाइफ और मां के रूप में अपने नए रोल को एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने एक्टिंग से थोड़ा ब्रेक लिया है लेकिन यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं।
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की कहानी सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि यह एक-दूसरे के लिए समर्पण, समझदारी और सामाजिक बंदिशों को तोड़ने की मिसाल है। दीपिका ने दिखा दिया कि अगर रिश्ता सच्चा हो, तो हर मुश्किल को पार किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
