Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
रिश्तों में बढ़ रही दूरियां... प्यार पड़ रहा है फीका? 1 सितंबर को अपनाएं ये खास उपाय, तुरंत दिखेगा असर
Special Remedies For Couples: दो प्यार करने वालों के बीच में कभी-कभी दूरी और ठंडापन आना आम बात है। पति-पत्नी हों या प्रेमी-प्रेमिका उनके बीच के रिश्ते में कभी-कभी अनबन हो जाए तो कोई बड़ी बात नही है। लेकिन अगर आपका प्यार फीका पड़ता जा रहा है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं। दरअसल, कई बार प्यार करने वालों को दुनिया की भी नजर लग जाती है।
इस वजह से आपसी संबंध बिगड़ने लगते हैं और नजदीकियां दूरियों में बदल जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है को आप 1 सितंबर 2025 ज्येष्ठ पूर्णिमा या ज्येष्ठा नक्षत्र भी है। ऐसे में इस दिन एक खास उपाय कर सकते हैं। इस उपाय को करने से आपका प्यार भरा रिश्ता फलने-फूलने लगेगा और किसी की बुरी नजर भी नहीं लगेगी। आइए जानते हैं उस खास उपाय के बारे में और ये भी कि क्यों आ जाती हैं रिश्तों में दूरियां?
रिश्तों में क्यों आ जाती हैं दूरियां ये जान लेते हैं
- रिश्तों में कई बार गलतफहमियों की वजह से भी दूरियां आ जाती हैं।
- रिश्तों में किसी तीसरे का जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप भी रिश्तों में दूरियों का कारण बनता है।
- किसी भी रिश्ते में सबसे ज्यादा जरूरी है विश्वास, अगर आपस में विश्वास ही न हो तो दूरी आना आम बात है।
- किसी भी रिश्ते में जरूरी है कि एक-दूसरे को समय दें। कई बार इस वजह से भी रिश्तों में दूरी आ जाती है।
- किसी भी छोटी-सी बात को अनदेखा न करें; संवाद हमेशा खुला रखें।

प्यार बढ़ाने के लिए करें ये खास उपाय
1 सितंबर 2025 को ज्येष्ठा नक्षत्र पड़ रहा है जिसे शादीशुदा कपल और प्यार करने वालों के लिए खास माना जाता है। अगर आपके रिश्ते में किसी वजह से अनबन चल रही है तो इस खास दिन पर आप बरगद के पेड़ पर धागा बांधें और परिक्रमा करें। साथ में जल चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके बीच का प्यार और ज्यादा बढ़ेगा और किसी तरह का मनमुटाव भी नहीं होगा।
इन छोटी-छोटी आदतों से बढ़ता है प्यार
रिश्तों में प्यार बढ़ाने के लिए रोज़ाना छोटे कदम बहुत असरदार होते हैं:
रोज "थैंक यू" और "आई लव यू" कहना।
एक-दूसरे की बात ध्यान से सुनना।
हल्की-फुल्की तारीफ और सराहना करना।
अपने साथी को छोटे-मोटे गिफ्ट देते रहना।



Click it and Unblock the Notifications
