Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Divorced Photoshoot: तलाक लेने के बाद महिला ने जाहिर की अपनी खुशी, डिवॉर्स फोटोशूट करवाकर मनाया जश्न
आज के समय में सेलेब्स से लेकर आम लोग अपनी शादी, सगाई, प्रेग्नेंसी के समय फोटोशूट करवाती हैं, जो काफी नॉर्मल बात हैं। लेकिन पहली बार तमिल सीरियल की एक्ट्रेस ने अपने तलाक का जश्न मनाते हुए डिवोर्स फोटोशूट ( Divorce Photoshoot ) करवाया है। जिसकी तस्वीरे तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
"मुझे 99 समस्याएँ हैं लेकिन एक पति नहीं है" एक्ट्रेस शालिनी ने जब अपने पति से अलग होने का फैसला किया, तो वो समाज के सामने एक अबला की तरह नहीं बल्कि एक अलग अवतार में लोगों के सामने आने का फैसला किया। अपने इस फोटोशूट में उन्होने खुद को अकेले ही काफी बहादूर दिखाने का प्रयास किया है।

एक्ट्रेस शालिनी अपने टीवी सीरियल 'मुल्लुम मलारुम' से मशहूर हैं। उन्होंने 'सुपर मॉम' सहित रियलिटी शो में भी भाग लिया है। शालिनी की शादी रियाज़ से हुई थी और उनकी एक छोटी बेटी है जिसका नाम रिया है। कुछ महीने पहले शालिनी ने अपने पति पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और तलाक लेने का फैसला किया
कोर्ट में केस चलने के बाद आखिरकार वो अपनी टॉक्सिक शादी से अलग हो गई। जिसके बाद उन्होंने अपने तलाक होने की खुशी जाहिर करने के लिए डिवोर्स फोटोशूट करवाया और उसकी तस्वीरे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की। उनके इस फोटोशूट के बाद सोशल मीडिया पर उन्ही की चर्चा हो रही है।
अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ शालिनी ने कैप्शन में लिखा, " एक तलाकशुदा महिला का संदेश उन लोगों के लिए जो बेआवाज महसूस करते हैं।
एक खराब शादी को छोड़ना ठीक है क्योंकि आप खुश रहने के लायक हैं और कभी भी कम पर समझौता न करें, अपने जीवन पर नियंत्रण रखें और अपने, अपने बच्चों के लिए बेहतर भविष्य बनाने के लिए जरूर बदलाव करें।
तलाक एक विफलता नहीं है!!! यह आपके लिए और आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है। एक शादी को छोड़कर अकेले खड़े होने के लिए बहुत साहस की जरूरत होती है, इसलिए मैं सभी बहादुर महिलाओं को मैं इसे समर्पित करता हूं।"
एक्ट्रेस के इस वायरल पोस्ट पर कई प्रतिक्रियाएं और हजारों लाइक आ चुके हैं। कुछ लोग शालिनी को तलाक देने में बहादुरी दिखाने के लिए बधाई देते नजर आए और कहा कि यह अवधारण वास्तव में ऐसी चीज है जिससे दूसरों को प्रेरित होना चाहिए। जबकि कुछ लोग इसका विरोध करते हुए भी नजर आए।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications
