Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
दीपावली के दिन पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं, कपल्स के लिए गाइडलाइन
Relationship Rules For Couples On Diwali 2025: 20 अक्टूबर 2025, दिन सोमवार को दिवाली है जिसे दीपावली भी कहा जाता है। इस दिन घर-घर में लक्ष्मी पूजा होती है और दीपक जलाए जाते हैं। दिवाली सिर्फ रोशनी और खुशियों का त्योहार ही नहीं, बल्कि यह रिश्तों और परिवार के साथ समय बिताने का भी खास अवसर होता है। ऐसे में कई कपल्स यह जानना चाहते हैं कि क्या इस पावन दिन शारीरिक संबंध बनाना उचित है या नहीं। धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं और कुछ विशेषज्ञ सलाहों के आधार पर इस विषय पर विभिन्न राय प्रचलित हैं।
कुछ मान्यताओं के अनुसार दिवाली के दिन शुद्धता और पवित्रता का विशेष महत्व होता है, जबकि आधुनिक दृष्टिकोण में कपल्स के लिए निजी संबंधों को सामान्य जीवन का हिस्सा माना जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे दिवाली के दिन शारीरिक संबंध से जुड़ी धार्मिक नियम, परंपराएं और विशेषज्ञ सलाह, ताकि आप अपने रिश्तों में सही निर्णय ले सकें।

दिवाली पर शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं
दिवाली का दिन न सिर्फ खुशियों और लाइट्स का त्योहार है बल्कि बहुत पवित्र भी माना जाता है। इस दिन विशेष पूजा अर्चना की जाती है और मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि धन लाभ के लिए प्रार्थना की जाती है। इस दिन की पवित्रता को देखते हुए पति-पत्नी को शारीरिक संबंध न बनाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, फिजिकल रिलेशन को तामसिक गतिविधियों की श्रेणी में माना गया है, जो इस दिन के सात्विक और धार्मिक वातावरण के विपरीत मानी जाती है। इसी कारण, धार्मिक परंपराओं में दिवाली के दिन शारीरिक संबंधों से बचने का सुझाव दिया जाता है ताकि व्यक्ति का मन और शरीर पूरी तरह से पवित्रता, ध्यान और भक्ति की भावना में केंद्रित रहे।
नकारात्मक ऊर्जा का रहता है वास
इसके अलावा दिवाली के दिन कहा जाता है कि नकारात्मक ऊर्जा काफी एक्टिव रहती हैं। अमावस्या के दिन जादू-टोने और भूतिया शक्तियां भी काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में इस दिन कपल्स को जरा संभलकर रहने और संयम का पालन करने की सलाह दी जाती है।

आधुनिक दृष्टिकोण
वहीं आधुनिक दृष्टिकोण की नजर से देखा जाए तो जीवनशैली में कपल्स के लिए व्यक्तिगत संबंध भी सामान्य जीवन का हिस्सा माने जाते हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि यदि दोनों साथी सहज और सहमत हैं, तो दिवाली पर शारीरिक संबंध बनाने में कोई हानि नहीं है।
नियम और सावधानियां
- दिवाली के दिन शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें।
- पारिवारिक और धार्मिक परंपराओं का सम्मान करें।
- दोनों पार्टनर्स की सहमति और सुविधा को प्राथमिकता दें।
- मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें।



Click it and Unblock the Notifications