Latest Updates
-
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
रिलेशनशिप के शुरुआत में इन रेड फ्लैग को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
जब भी हम एक रिश्ते में आते हैं तो मन में बेहद ही खुशी व उत्साह होता है। इस एक्साइटमेंट में हम अक्सर कई चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं। जिससे बाद में हमें दुख व परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए, हमेशा यह सलाह दी जाती है कि रिलेशनशिप के रेड फ्लैग की आप समय रहते पहचान कर लें और इमोशनली कनेक्ट होने से पहले ही रिलेशन से बाहर निकल जाएं।
यह रेड फ्लैग आपको अपने रिश्ते की शुरुआत में ही नजर आने लगते हैं। यह इस बात का संकेत होते हैं कि आप एक हेल्दी रिलेशन में नहीं है। अगर आप इन रेड फ्लैग के नजर आने पर भी अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हैं तो इससे बाद में आपको बहुत अधिक दुख व दर्द का सामना करना पड़ता है।
तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही रेड फ्लैग के बारे में बता रहे हैं, जिनकी आपको समय रहते पहचान कर लेनी चाहिए-

सही तरह से कम्युनिकेशन ना होना
किसी भी रिलेशन में बॉन्डिंग व अंडरस्टैंडिंग के लिए ओपन कम्युनिकेशन बेहद जरूरी है। लेकिन अगर आप बतौर कपल एक-दूसरे से सही तरह से कम्युनिकेट नहीं कर पाते हैं या फिर आपके लिए अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने और किसी मुद्दे पर बातचीत करने में कठिनाई महसूस होती है तो यह संकेत है कि आपके बीच हमेशा ही आपसी समझ की कमी रहेगी। अगर पार्टनर आपकी बातों को नजरअंदाज करता है या फिर उसका सही ढंग से जवाब नहीं देता है तो आगे चलकर यकीनन आपको काफी परेशानी आने वाली है।
सम्मान की कमी
अमूमन एक रिश्ते में जुड़ते समय व्यक्ति यह देखता है कि उनके बीच आपसी प्यार कितना है। लेकिन इसके साथ-साथ आप दोनों को एक-दूसरे का कितना सम्मान करते हैं, इस पर भी ध्यान दिया जाना बेहद जरूरी है। एक रिश्ते में प्यार से भी ज्यादा सम्मान मायने रखता है। लेकिन अगर पार्टनर आपकी इज्जत नहीं करता है या फिर वह दूसरों के सामने आपको नीचा दिखाता है तो यह वास्तव में एक रेड फ्लैग है।
बहुत अधिक कंट्रोलिंग होना
यह देखने में आता है कि जब एक व्यक्ति रिलेशन में आता है तो कई बार उसका पार्टनर उसकी हर पल की जानकारी हासिल करना चाहता है। शुरुआत में इसे प्यार व पजेसिवनेस का नाम दिया जाता है, लेकिन आगे चलकर यही कंट्रोलिंग नेचर रिलेशन में परेशानी की वजह बनता है। इसलिए, अगर पार्टनर के कंट्रोलिंग नेचर के कारण आपके काम, फैसले या फिर सोशल लाइफ पर असर पड़ रहा है तो आप तुरंत उनसे बात करें। अगर चीजें हल नहीं होती हैं तो ऐसे में थोड़ी दूरी बना लेना ही उचित रहता है।
दोस्तों और परिवार से दूरी
जो व्यक्ति आपको सच्चा प्यार करता है, वह सिर्फ आपकी खुशी चाहता है। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपको अपने करीबियों जैसे फैमिली मेंबर्स या दोस्तों आदि से मिलने से रोकता है तो ऐसे में आपको बिल्कुल भी समझौता नहीं करना चाहिए। आपको शायद अहसास ना हो, लेकिन इससे आप इमोशनली और सोशली अकेले हो जाते हैं। जिससे कहीं ना कहीं आपमें नेगेटिव फीलिंग्स आती है। इसलिए, इस रेड फ्लैग को समझें और प्यार के नाम पर अपनों से बिल्कुल भी दूरी ना बनाएं।
विश्वास की कमी
एक रिश्ते में प्यार के साथ-साथ आपसी विश्वास भी बहुत अधिक मायने रखता है। लेकिन अगर आपके पार्टनर में विश्वास की कमी है और वह हर छोटी-छोटी बात पर आप पर शक करता है तो यह आपके और रिश्ते के लिए सही नहीं है। मसलन, अगर वह आपकी परमिशन या जानकारी के बिना आपके फ़ोन या सोशल मीडिया को चेक करता है तो आपको इस रेड फ्लैग को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
