Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बॉयफ्रेंड में इस तरह पैदा करें जलन, फिर से आपके करीब आ जाएगा पार्टनर
कहते हैं कि जलन की भावना व्यक्ति के रिश्ते को खराब कर सकती है। हालांकि, रिश्ते में स्पार्क बनाए रखने के लिए यह जरूरी होता है कि व्यक्ति के मन में थोड़ी-बहुत जलन अवश्य हो। दरअसल, इस स्थिति में व्यक्ति अपने पार्टनर की कद्र करता है और उसकी हर छोटी-बड़ी जरूरत का ख्याल रखता है। लेकिन अगर रिश्ते में पार्टनर जरूरत से ज्यादा सिक्योर होता है तो इस स्थिति में वह अपने पार्टनर की सुनना व उसकी ओर देखना तक जरूरी नहीं समझता है।

इसलिए यह आवश्यक है कि आप समय-समय पर अपने पार्टनर के मन में थोड़ी जलन की भावना पैदा करें। ऐसा करने से आपका पार्टनर आपको अपनी संपति नहीं समझता है और आपको पहले की तरह प्यार करता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने पार्टनर को जलन (Jealous) महसूस करवाएं-
करें फ्लर्ट
यह सबसे आसान लेकिन प्रभावशाली तरीका है, जिसे अपनाकर आप अपने पार्टनर को जलन महसूस करवा सकती हैं। अगर आपको ऐसा लगने लगा है कि आपका पार्टनर अब आपकी ओर ध्यान नहीं देता है, तो ऐसे में आप उसके सामने किसी दूसरे व्यक्ति के साथ फ्लर्ट करें। ऐसा करने से यकीनन आपके पार्टनर को जलन महसूस होगी। हालांकि, इस दौरान आप कभी भी अपनी हद पार ना करें। इसके अलावा, बाद में आप अपने पार्टनर को भी वास्तविक सच्चाई बता दें। ऐसा करने से आपके रिश्ते की खुशहाली में कोई अंतर नहीं आएगा।
गर्ल्स गैंग के साथ घूमें
अमूमन बॉयफ्रेंड अपने पार्टनर को इसलिए भी तवज्जो देना बंद कर देते हैं, क्योंकि महिला अपनी हर जरूरत के लिए अपने पार्टनर पर निर्भर हो जाती है। यहां तक कि, वह कहीं बाहर जाती है तो ऐसे में अपने पार्टनर के साथ ही जाना चाहती है। ऐसे में आप अपने पार्टनर की जगह गर्ल्स गैंग के साथ घूमें। इतना ही नहीं, आप उनके साथ नाइट आउट पर जा सकती हैं। इससे कहीं ना कहीं उनके मन में एक जलन की भावना पैदा होगी। इस स्थिति में वह खुद आपके साथ वक्त बिताने की इच्छा जाहिर करेगा।
ना कहना सीखें
अक्सर आपके पार्टनर आपसे कहीं बाहर जाने, कुछ बनाने या फिर अन्य कुछ भी करने के लिए कहते हैं तो ऐसे में आप तुरंत उन्हें हां कह देती होंगी। ऐसे में उनकी नजरों में आपकी अहमियत धीरे-धीरे कम होती जाएगी। इसलिए, कभी-कभी आप उन्हें चिढ़ाने के लिए ही ना कहना सीखें। मसलन, अगर वह आपसे कहीं बाहर जाने के लिए कहते हैं तो ऐसे में आप उन्हें मना करते हुए यह कहें कि आपने अपने दोस्तों के साथ पहले से ही बाहर घूमने का प्लॉन बनाया है। इससे उनके मन में कहीं ना कहीं जलन की भावना अवश्य पैदा होगी।
स्मार्टली करें हैंडल
कई बार पुरूष भी दूसरी महिलाओं से बात करते हैं ताकि उनकी पार्टनर गुस्सा हो या फिर किसी तरह से रिएक्ट करें। इस स्थिति में अगर आप सिचुएशन को स्मार्टली हैंडल करती हैं तो इससे आपके बॉयफ्रेंड को ही जलन होगी। आप बिल्कुल भी रिएक्ट ना करें, बल्कि सिचुएशन को लाइटली हैंडल करें। अगर पॉसिबल हो तो इस सिचुएशन में आप अपने किसी मेल फ्रेंड के साथ हंसकर बात करें। इससे आपके पार्टनर का दाव उल्टा पड़ जाएगा और उसे खुद ही जलन महसूस होने लगेगी।
दूसरे आदमी की करें तारीफ
जिस तरह एक लड़की अपने पार्टनर के मुंह किसी दूसरी लड़की की तारीफ नहीं सुनना चाहतीं। ठीक उसी तरह, लड़कों को भी अपने पार्टनर के मुंह से किसी अन्य पुरूष की तारीफ सुनना अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में आप उनसे किसी अन्य पुरूष की तारीफ करें। भले ही वह कोई अजनबी हो या कोई सेलिब्रिटी। आप उसकी क्वालिटीज के बारे में अपने पार्टनर से चर्चा करें। जब आप ऐसा करती हैं तो आप देखेंगी कि कुछ ही समय में उनके चेहरे के भाव बदलने लगेंगे। साथ ही, उन्हें यह भी अहसास होगा कि उसे आप पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे में वह आपको अधिक से अधिक खुश करने की कोशिश करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
