Latest Updates
-
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव -
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ -
Jamai Sasthi 2026: दामाद की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत, जानें जमाई षष्ठी का महत्व और मनाने का तरीका -
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
धोखा मिलने के बाद ना करें ओवरथिंकिंग, अपनाएं ये 5 उपाय
जब हमें प्यार में धोखा मिलता है तो अक्सर हम मानसिक तौर पर वहीं अटक जाते हैं। अक्सर हमारे मन में बस यही सवाल चलता रहता है कि आखिरकार हमारे साथ ही ऐसा क्यों हुआ? कई बार हम खुद को दोष देते हैं तो कभी परिस्थितियों को। अक्सर इस स्थिति में मन में कई तरह की बातें होती है। कभी हम अपने पार्टनर के साथ बिताए गए अच्छे पलों को याद करके दुखी होते है तो कभी बेवजह रोना शुरू कर देते हैं। लेकिन इस तरह ओवरथिंकिंग करना सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए आपको जल्द से जल्द इस भ्रमजाल से बाहर आ जाना चाहिए।
यकीनन आपको ऐसा करना थोड़ा कठिन महसूस हो सकता है, लेकिन अगर आप चाहें तो इस तरह ओवरथिंकिंग करना बंद कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको कुछ उपायों को अपनाने की जरूरत है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी मदद करेंगे-

सोशल सपोर्ट का लें सहारा
जब व्यक्ति को प्यार में धोखा मिलता है तो वह खुद को बहुत अधिक अकेला महसूस करता है। ऐसे में तरह-तरह के विचार उसके मन को चारों ओर से घेर लेते हैं। ऐसे में सोशल सपोर्ट ओवरथिंकिंग से बचने में आपकी काफी मदद कर सकता है। आप घर में अकेले रहने की जगह परिवार व दोस्तों के साथ अधिक समय बिताएं। उनके साथ रहकर आपको अपने टॉक्सिक रिलेशन और उसकी बुरी यादों से बाहर आने में काफी मदद मिलेगी।
करें माइंडफुलनेस प्रैक्टिस
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आप खुद को हैंडल ही नहीं कर पा रहे हैं और एंग्जाइटी से लेकर तनाव व डिप्रेशन आदि के आप शिकार होने लगे हैं तो यह समय है अपने दिमाग को शांत करने का। इसके लिए आप कुछ माइंडफुलनेस प्रैक्टिस करें। जो हो गया, उस पर विचार करने की जगह अब आप अपने जीवन को किस तरह अधिक बेहतर बना सकते हैं, उसकी ओर ध्यान दें। जब आप पीछे की जगह आगे देखना शुरू कर देते हैं, तो इससे स्थिति में काफी बदलाव आ जाता है।
नए एनवायरनमेंट में रहने का प्रयास करें
कई बार पुरानी यादों से आप इसलिए भी बाहर नहीं आ पाते हैं, क्योंकि आप उसी जगह पर रहते है, जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ थे। ऐसे में आपके आसपास की हर चीज आपको अपने पार्टनर और उसके साथ बिताए गए अच्छे वक्त की याद दिलाती है। इसलिए, अगर आप अपने जीवन में निराशा के दौर से गुजर रहे हैं तो ऐसे में एक नए वातावरण में रहने की कोशिश करें। कुछ वक्त तक जब आप नए माहौल में रहते हैं तो परिवर्तन के कारण आपके मन को काफी अच्छा लगता है और आप ओवरथिंकिंग के जाल से भी बाहर आ पाने में सक्षम हो पाते हैं।
करें माफ
जब आपके साथ रिश्ते में विश्वासघात होता है तो ऐसे में व्यक्ति हर वक्त उसके बारे में ही सोचता रहता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि व्यक्ति इस बात को स्वीकार ही नहीं कर पाता है कि उसके साथ धोखा हुआ है। सबसे बेहतर होगा कि आप इस स्थिति को स्वीकार करें और अपने पार्टनर को माफ करें। जब आप अपने पार्टनर को माफ कर देते हैं तो इस तरह आप खुद की ही मदद करते हैं। इससे आप अपने टॉक्सिक रिलेशन से आसानी से बाहर आ जाते हैं।
खुद की करें केयर
जब आप खुद की केयर करना शुरू करते हैं तो इससे आपको फील गुड होता है। सेल्फ -केयर करने से आप खुद के महत्व को अधिक बेहतर तरीके से समझते हैं। इतना ही नहीं, इससे आपके मन की नकारात्मकता दूर होती है। अब तक आप रिलेशन में केवल अपने पार्टनर की ओर ही ध्यान देते थे, लेकिन धोखा मिलने के बाद आपके पास इतना समय होता है कि आप खुद को पैम्पर कर सके। इस तरह आप इस स्थिति को पॉजिटिव तरीके से भी देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications