Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पत्नियों के ज्यादा कमाने से पतियों को होती है जलन? जानें क्या कहती है रिपोर्ट
Shocking findings about high-paid working women- अगर पत्नी अपने पति से ज्यादा कमाती है तो उसके पति में कही ना कहीं जलन की भावना होती है और ये सच है। महिलाओं की अच्छी नौकरी और सैलरी से पुरूषों पर खुद को उसके सामने कमतर होने का तनाव भरा रहता है। इसका खुलासा सर्वे से हुआ है।

एक स्टडी के मुताबिक, पति की नौकरी पत्नी से कम अच्छी होने और सैलरी ज्यादा अच्छी ना होने पर पुरुषों के अंदर ईगो की भावना जन्म ले चुकी होती है। भले ही पत्नी के दिमाग में अपने पति को लेकर कुछ बुरा ना चल रहा हो, वो अपने परिवार, पति और अपनी लाइफ स्टाइल को बेहतर बनाने के लिए जीतोड़ मेहनत ही क्यों ना कर रही हो, उसकी मेहनत उसके पति के सामने महत्वहीन हो जाती है।

पुरुषों का मानना होता है कि घर का मालिक वो हो तो सिर्फ वही कमाएगा। यही सोंच अपने देश में सदियों से चली आ रही है और एक स्टडी ने भी इस सोंच पर मुहर लगा दी है। यूरोपियन सोशल सर्वे का डेटा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के जर्नल में प्रकाशित किया गया है। ये डेटा 14 सालों तक इकट्ठा किया गया था, जिसके बाद इसके नतीजे सामने आए हैं। ये सर्वे एम्प्लॉयमेंट ट्रेंड्स और जेंडर रोल्स के अनुसार हैं।

भारत ही नहीं यूरोपियन देशों के पुरूषों की भी ऐसी मानसिकता
इस स्टडी में 42000 वर्किंग लोगों के डेटा को कलेक्ट किया गया था और उनसे कई सवाल किये गये थे, जिसके जवाब उनको 0 से 10 के बीच देने थे। ज्यादातर लोगों ने 4-6 से बीच ही नंबर दिया।

पुरूष मानसिकता की ऐसी सोंच सिर्फ भारत में ही नई डेवलप देशों में भी है, जिसमें जर्मनी भी शामिल है। स्टडी के मुताबिक जब जर्मन महिलाएं पति से ज्यादा कमाती हैं तो उनको पति की ओर से काफी कुछ सहना पड़ता है। इसके साथ ही यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड और स्पेन में भी इस तरह की मानसिकता का पता चलता है।



Click it and Unblock the Notifications
