Latest Updates
-
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
Abuse Of Elders: आपके पड़ोस में किसी बुजुर्ग के साथ हो रहा है शोषण, तो ऐसे पहचानें
Abuse Of Elders- भारत में आज के वक्त में एक बड़ी जनसंख्या बुजुर्ग की है। देश में बुजुर्गों को काफी इज्जत और नर्मी के साथ व्यवहार किया जाता है। लेकिन आज भी कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने बुजुर्ग माता-पिता, दादा-दादी या फिर किसी अन्य बूढ़े रिश्तेदारों के साथ बुरा व्यवहार करते हैं। उनकी इज्जत नहीं करते हैं। उनको पीड़ा देते हैं।

एक तरह से देखा जाए कि अगर बुजुर्गों की लोग इज्जत करते तो शायद देश में ओल्ड एज होम की जरूरत नहीं होती। आज हर शहर में कई ओल्ड एज होम मिल जाएंगे जहां बूढ़े माता पिता अपने बच्चों के बुरे व्यवहार के कारण वहां पर आकर रह रहे होते हैं।
घर में बच्चों के द्वारा शोषित बुजुर्ग ओल्ड ऐज में रहने को मजबूर हो जाते हैं। आप के आस पास भी कई ऐसे घर हो सकते हैं जहां पर बड़े बुजुर्गों के साथ बुरा और दर्दनाक व्यवहार किया जाता है। बुजुर्गों पर इमोशनली और फिजिकली शोषण होता रहता है। अगर आप ये चाहते है कि कोई भी बूढ़ा व्यक्ति ओल्ड ऐज होम ना जाए और उसके साथ शोषण ना हो तो ये आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपने आप पास नजरें घुमाएं और देखें कि कहीं किसी घर में बुजुर्गों के साथ बुरा व्यवहार तो नहीं हो रहा है। आप यहां बताएं गये कुछ प्वाइंट्स की मदद से पीड़ित बुजुर्गों की पहचान कर सकते हैं और उनकी मदद भी कर सकते हैं-

शोषित बुजुर्गों की पहचान-
इमोशनली टॉर्चर - बहुत लोग अपने घर के बड़े बुजुर्गों को इमोशनली टॉर्चर करते हैं। तो आप ये देख सकते हैं कि उनको व्यवहार कैसा है। वो अपने आप से बातें करते हैं, या फिर उनका व्यवहार बहुत अजीब होता है, वो चुपचाप हो सकते हैं। वो डरे और सहमे हुए हो सकते हैं।
फिजिकली टॉर्चर होना-
जो बहुत ही बुरे बच्चे होते हैं वो अपने माता पिता को फिजिकली टॉर्चर भी करते हैं। उनको मारते-पीटते हैं। खाना नहीं देते। घर के सारे काम करवाते हैं। आप ऐसे बुजुर्गों के शरीर पर चोट के निशान देख सकते हैं। बर्ताव में बदलाव। फटे हुए कपड़े। कमजोर और बहुत ही डरे हुए होते हैं ऐसे बुजुर्ग। शैतानी प्रवृत्ति वाली औलादें अक्सर प्रौपर्टी के चक्कर में या फिर घर की बहुएं भी अपने सास और ससुर के साथ जल्लादों वाला सलूक करती हैं।
आर्थिक शोषण करना
बड़े बुजुर्गों का आर्थिक शोषण भी होता है। उनकी पेंशन को परिवार वाले रख लेते हैं। अगर प्रॉपर्टी से पैसा आ रहा होता है तो वो भी उनको नहीं दिया जाता। जबरदस्ती उनके अकाउंट से पैसे निकाल लिये जाते हैं। ये आर्थिक शोषण की पहचान है।

कैसे करें मदद-
अगर आपके सामने इस तरह से किसी बुजुर्ग के साथ व्यवहार हो रहा है तो ये उनके साथ शोषण की पहचान है। आप उनकी मदद के लिए सबसे पहले उनसे बात करें। उनको अपनी सेफ्टी में लेने की बात करें। आप उनको ये समझा सकते हैं कि इस तरह से सहना किसी भी लिहाज से सही नहीं है। आप इस मामले में पुलिस या फिर किसी सोशल वर्कर की हेल्प ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
