Latest Updates
-
AC कोच बना 'हनीमून सुइट', फूलों-गुब्बारों से सजाया ट्रेन का डिब्बा, वायरल हुआ वीडियो, जानें रेवले के नियम -
Kiara Advani ने यश संग 'तबाही' में दिए दिए इंटीमेट सीन, जानें कैसे शूट किए जाते हैं बोल्ड सीन? -
एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत नाजुक, जानें मानसून में क्यों बढ़ता है सांप कीड़ों का खतरा -
Yogini Ekadashi 2026: कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत? इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम -
Varalakshmi Vrat 2026: सावन के आखिरी शुक्रवार को करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन-दौलत -
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी
Fake Relationship: ये 5 इशारे बताते हैं आप एक फेक रिलेशनशिप में हैं
प्यार दुनिया की सबसे खूबसूरत चीजों में से एक है। लेकिन जब कोई फेक लव करता है तो शायद ये सबसे बुरे अहसास में से एक हो जाता है। एक अनहेल्दी और फेक रिश्ते में होना तकलीफदेह रिश्ते में होना है। बहुत बार और बहुत लोगों के साथ ऐसा होता है कि वो एक शख्स के प्यार में होते हैं, जो असल में नकली होते हैं, और अपने चेहरे पर एक नकाब पहन रखा होता है, जिसके बारें में सामने वाला पता नहीं तृकर पाता है। फेक रिलेशनशिप के संकेतों को असल से से अलग करना काफी मुश्किल है। यहां पर कुछ संकेत बता रहे हैं जिससे आप फेक रिलेशनशिप (Fake Relationship) के बारें में समझ सकते हैं-

आप में से बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो एक लॉन्ग रिलेशनशिप वाले रिश्ते में जो असल में फेक है उसे रह रहे हैं। आपसे जो प्यार करने के दावे करते हैं असलियत में वो आपसे प्यार करने का दिखावा करते हैं।
1.बहुत ज्यादा पीडीए है (Fake Relationship)
फेक रिलेशनशिप में बहुत ज्यादा पीडीए नजर आता है। कपल पब्लिक में भी बहुत ज्यादा प्यार दिखाते हैं। एक पार्टनर दूसरे पार्टनर के साथ इस तरह से बिहेव करता है कि जैसे वो उसके साथ नहीं होगा तो कयामत आ जाएगी। हाथ पकड़ कर ही चलना। एक-दूसरे को गले लगाकर बातें करना। ऐसा वो कपल भी करते हैं जो असल में प्यार करते हैं, लेकिन वो वास्तविक होते हैं, उनके प्यार में दिखावा नहीं नजर आता है, वो कोई भी काम जबरदस्ती जैसा नहीं करते हैं।
दिखावट काफी भ्रम पैदा करने वाली हो सकती है।

2.तकलीफ देने से भी पीछे नहीं हटेगा (Fake Love)
सच्चे प्यार में आप अपने प्यार के लिए सबकुछ न्योछावर कर सकते हैं, लेकिन फेक रिलेशनशिप में ऐसा होता ही नहीं है। फेक लवर अपने पार्टनर को किसी खराब कंडीशन में छोड़कर भाग सकता है। नकली प्यार अपने पार्टनर को तकलीफ देने से भी पीछे नहीं होगा। जहां उसका कोई फायदा हो रहा होता है, वो उसी को देखता है, अपने पार्टनर का नुकसान नहीं। फेक लव में कुछ भी असली नहीं होता है, सिर्फ दिखावा होता है, वो हार्टलेस होता है।

3. सिर्फ अपने फायदे के लिए बातचीत
फेक लव में पार्टनर आप से तभी बात करता है जब उसको किसी चीज की जरूरत होती है। या फिर उसको आपसे बात करनी होती है। अगर आप उससे ये कहते हैं कि बाद में बात करेंगे तो वो नाराज हो जाता है, आप पर चीखने भी लग सकता है। लेकिन सच्चे प्यार वाला आशिक कभी ऐसा नहीं करता है, वो अपने पार्टनर को समझता है। फेक लवर आपसे सिर्फ महत्वहीन चीजों के बारे में बात करता है। वो आपसे कभी भी गंभीर और महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात नहीं करना पंसद करता। अगर आप और आपका पार्टनर इस तरह के मुद्दों पर बात नहीं करता तो आपको अपने रिलेशनशिप के लेकर दोबारा सोचना चाहिए।

4. आप एक दूसरे के बारे में ज्यादा नहीं जानते
अगर आप अभी तक अपने पार्टनर के बारें में सही से नहीं जानते तो आपको दोबारा विचार की जरूरत है। अगर आपके पूछने पर भी वो अपने बारें में सबकुछ सही-सही नही बताता या फिर बाद में बताने का बहाना करता है तो इसे ईमानदारी नहीं कहेंगे। वो आपसे अपने परिवार और दोस्तों के बारे में नहीं बताता, लेकिन आपके बारें में उसे पूरी जानकारी है। इसका सीधा मतलब ये है कि वो आपके साथ बहुत अधिक शामिल नहीं होना चाहता है।

5.सिर्फ सेक्स है जिससे आप दोनों जुड़े हैं
अगर सिर्फ सेक्स ही आपके रिश्ते की बुनियाद है तो रिश्ते में कुछ भी नहीं है। सिर्फ फिजिकल होना ही आप दोनों का एक-दूसरे से जुड़े रहना ही प्यार है। आपके रिश्ते में विश्वास, जुनून, केयर नही है तो ये साफ है कि आप दोनों एक साथ कनेक्ट है ही नहीं। आज के वक्त में पुरुष तो सिर्फ महिला के साथ बेड पर आने के लिए ही रिश्ता कायम करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications