Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
मिशेल ओबामा से लेकर जेनिफर लॉरेंस से सीखें मनी सेविंग करना, टॉप सेलिब्रिटीज की किफायती आदतें
आम लोगों के दिमाग में ये बात बैठी होती है कि दुनिया के बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज के शौक भी बड़े-बड़े होते हैं, महंगे घर से लेकर कार्स, डिजाइनर्स कपड़े और वो सबकुछ जो एक आम आदमी लेने की सोंच भी नहीं सकता है, सेलिब्रिटीज वो सारे काम करता है। लेकिन शायद आप ये भूल जाते हैं कि एक फेमस सेलिब्रिटी भी आम से ही खास बना होता है। वो सभी अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं। पैसे और फ्यूचर की बात जब आती है तो उनकी सोंच भी आप के जैसी ही होती है।

वर्ल्ड के कई टॉप और रिच सैलिब्रिटी तो ऐसे हैं तो खर्च करने के मामले में मनी सेवर हैं। वो अपने पैसे फालतू की चीजों में नहीं उड़ाते हैं। वे सस्ते कपड़े भी पहनते हैं और कम पैसों में अपना गुजारा करते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो कंजूस है।
पैसे के ढेर होना का मतलब ये नहीं है कि पैसे को बेतरतीब ढंग से खर्च किया जाएं। आप के कई फेवरेट स्टार्स हैं जो बिना किसी लैविश लाइफस्टाइल को कैरी नहीं करते हैं। वो नॉर्मल शॉप से सामान खरीदते हैं। ऑफिस के कैफेटेरिया में लंच करते हैं, हाइपर मार्केट से शॉपिंग करते हैं। आइये जानते हैं उन्ही टॉप सेलिब्रिटीज के बारें में जिनसे आप पैसे की बचत को लेकर सीख सकते हैं।

1. मिशेल ओबामा -
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी मिशेल ओबामा अपने बिजी कामों के साथ पैसे की बचत को लेकर भी जानी जाती हैं। जब बराक ओमाबा अमेरिका के राष्ट्रपति थे, वो तब भी अपने और बच्चों के लिए शॉपिंग करती देखी जा सकती थीं। मिशेल भले ही टॉप डिजाइनर के आउटफिट कैरी कर सकती थीं,लेकिन वो यूएस के किफायती शॉप से अपने लिए कपड़े लेना पसंद करती थीं। वो महंगी शॉप पर जाने की जगह नॉर्मल शॉप से शॉपिंग करती थी। एक टीवी शो के दौरान उन्होंने मात्र 35 डॉलर के आउटफिट को पहने देखा गया था।

2. कियारा नाइटली -
दुनिया भर में मशहूर एक्ट्रेस कियारा नाइटली दुनिया की रिच औरतों में शामिल हैं। लेकिन उनकी लाइफ स्टाइल बहुत ही नॉर्मल हैं। खबर के अनुसार वो पूरे सालभर में 50 हजार डॉलर से ज्यादा नहीं खर्च करती हैं। जब उन्होंने अपनी शादी की तब भी पैसे उड़ाने की जगह उन्होंने कोर्ट में जाकर शादी की। वैडिंग गाउन पर उन्होंने लाखों डॉलर्स ना खर्च करते अपने पास रखी ड्रेस को पहना था।

3.सारह जेसिका पार्कर-
साराह जेसिका पार्कर हॉलिवुड की टॉप एक्ट्रेस मानी जाती हैं। लेकिन सारह पैसे की बचत के मामले में बहुत आगे हैं। वो बहुत ही समझदार के साथ पैसे खर्च करती हैं। क्योंकि वो एक ऐसे बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं जो बेहद गरीब था, दूसरों के दिये सामान पर निर्भर था। इसलिए उनको पैसे की कीमत का पता है। वो बहुत ही साधारण लाइफ स्टाइल रखती है।

4. लेडी गागा-
वर्ल्ड की टॉप सिंगर लेडी गागा पैसे के बचत के मामले में बहुत आगे हैं। वो अपने पैसे खर्च करने से पहले कई बार सोंचती हैं। उनको अक्सर कूपन के साथ शॉपिंग करते देखा जाता है। वो कूपन का जमकर यूज करती हैं। सामान खरीदते वक्त मोलभाव जरूर करती हैं।

5.क्रिस्टेन बेल-
क्रिस्टेन बेल बहुत ही फेमस सेलिब्रिटी हैं। लेकिन इनकी लाइफ बहुत सरल है,जैसे एक आम शख्स अपनी जिंदगी बिताता है। जब क्रिस्टेन और उनके पति डेक्स शेफर्ड ने शादी की तब क्रिस्टेन बेल ने मात्र 142 डॉलर की अपनी वैडिंग ड्रेस को खरीदा था और दोनों ने कोर्ट में शादी की थी।

6.जेनिफर लॉरेंस-
जेनिफर लॉरेंस फिजूलखर्ची में विश्वास नहीं करती हैंष एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि "मुझे पैसे के मूल्य के लिए, पैसे के लिए सम्मान के लिए उठाया गया था, भले ही आपके पास बहुत कुछ हो। उसने आगे बताया कि वो होटल और मिनीबार जाने से बचती हैं। महंगी कार से नहीं चलती हैं।

6. हैले बेरी -
ऑस्कर अवॉर्ड विनर हैले बेरी एक बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं, उनको पैसे की कीमत का अंदाजा है। इसलिए हैले बहुत ही किफायत के साथ पैसे खर्च करती हैं। एक बार उन्होंने कहा था, वो काफी बचत करती हैं, क्या पता उनका सफर न जाने कब रुक जाए।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
