Latest Updates
-
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत -
Muharram 2026: कब है आशूरा? जानें मुहर्रम की 10वीं तारीख का धार्मिक महत्व और इतिहास -
Father’s Day 2026 Gift Ideas: पापा के लिए ढूंढ रहे हैं खास तोहफा? फादर्स डे पर दें ये 7 बेहतरीन गिफ्ट्स -
Quick 30 Minute Egg Biryani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
कौन हैं सैंटी शर्मा, जिनकी Bigg Boss 20 में हो सकती है एंट्री? कॉकरोच जनता पार्टी की वजह से हुए थे वायरल -
High Protein Breakfast Egg Bhurji Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल -
Vinayak Chaturthi 2026: प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
फर्स्ट टाइम सेक्स के बाद लड़की को होती है ब्लीडिंग, जानिए सुहागरात से जुड़े फैक्ट और मिथक
शादी के बाद फर्स्ट नाइट के लिए महिला और पुरुष दोनों ही काफी उत्सुक रहते हैं। अपनी फर्स्ट नाइट के लिए वो पहले से ही काफी तैयारी शुरू कर देते हैं। लेकिन फर्स्ट नाइट को लेकर समाज में फैले कई तरह के मिथक अक्सर उनकी पहली रात के एक्साइटमेंट को खौफ में बदल देते हैं।
महिलाओं के मन में अपनी वर्जिनिटी को लेकर खौफ तो पुरुषों के मन में अपनी उत्सुकता को लेकर बैचेनी रहती है। ऐसी सोच आपके पहली रात की खुशी को तनाव में आसानी से बदल सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही फर्स्ट नाइट मिथक और उनसे जुड़े फैक्ट लेकर आए हैं। जिसके बाद आपके मन से फर्स्ट नाइट को लेकर आ रहे सवाल और परेशानी दोनों का हल मिल जाएगा।

मिथक: योनि से खून निकलना जरूरी!
फैक्ट: ऐसा माना जाता है कि जब लड़की पहली बार सेक्स करती हैं तो उसके वेजाइना से खून निकलना उसके वर्जिनिटी की निशानी होती है। लेकिन ये गलत है, सिर्फ सेक्स करने से ही वर्जिनिटी लूज नहीं होती, बल्कि कई बार साइकिल चलाने, कोई खेल खेलने के दौरान या फिर अन्य किसी कारण भी हो जाती है।
मिथक: पहली बार सेक्स के समय बहुत ज्यादा दर्द होना!
फैक्ट: ये जरूरी नहीं की पहली बार सेक्स करने वाली महिलाओं को ज्यादा दर्द का अनुभाव हो, कई बार महिलाओं में डिप्रेशन, तनाव, उत्तेजना की कमी, या अन्य कारणों से भी दर्द हो सकता है। ऐसे में कई महिलाओं को पहली बार सेक्स करते समय भी कम दर्द का अनुभव हो सकता है। इसलिए ये बार गलत है कि पहली बार सेक्स करने वाली महिलाओं को ही ज्यादा दर्द का अनुभव होता है।
मिथक: पहली रात आपके शादी की सफलता तय करती है!
फैक्ट: यह सोच कि सुहागरात आपके मेरेड लाइफ के लिए एक टोन सेट करती हैं, पूरी तरह एक मिथक है। किसी भी पति-पत्नी का रिश्ता उनके बीच विश्वास, एक दूसरे का सम्मान करना, एक दूसरे के सुख-दूध को बांटने पर निर्भर करता है। समय के साथ यौन अनुभवों में विकास और सुधार होना एक सामान्य बात है।
मिथक: पहली रात के लिए हमेशा पुरुष रहते हैं उत्सुक!
फैक्ट: महिला या पुरुष में यौन इच्छा अलग-अलग हो सकती है। ऐसे में दोनों को ही अपनी इच्छाओं और सीमाओं को व्यक्त करने में सहज महसूस करना चाहिए। यह याद रखना जरूरी है कि सेक्स के लिए दोनों ही व्यक्तियों की सहमति बहुत जरूरी होती है।
मिथक: सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन का खतरा नहीं!
फैक्ट: कई लोगों को लगता है कि अब उन्हें अपना जीवनसाथी मिल गया है तो यौन से संबंधित इंफेक्शन होने का खतरा उनके लिए नहीं है। लेकिन ये गलत है। क्योंकि फर्स्ट नाइट में कपल्स को लगता है कि उन्हें कंडोम और अन्य सेफ्टी पर ध्यान नहीं देना है। हालांकि, सच्चाई यह है कि अगर आप इंटीमेट होने के समय किसी सुरक्षा का उपयोग नहीं कर रहे हैं तो आप एसटीडी के संपर्क में आ सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications