Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Father-Son Relationship: पिता से मजाक में भी नहीं बोलनी चाहिए ये दिल दुखाने वाली बातें
कई बार ऐसा होता है कि आप जो बोल रहे होते हैं, भले ही मजाक में बोल रहे हों,लेकिन वो बातें आपके पिता को हर्ट कर जाती है। जैसे जैसे आप बड़े हो रहे होते हैं, वैसे-वैसे आपके फादर की उम्र भी बढ़ रही होती है, वो बूढ़े हो रहे होते हैं। हर पिता की ये ख्वाइश होती है कि बेटा उनकी बातों को मानें, उम्र के इस पढ़ाव पर आकर उनकी रिस्पेक्ट करे, लेकिन बेटा अपनी धुन में होता है और पिता की बातों को सुनना, उस पर अमल करना उसे पूराने ख्यालातों वाले लगते हैं, जो उसकी मॉर्डन सोंच में नहीं बैठते हैं। कई बार बेटे अपने पिता को वो बातें भी बोल देते हैं जो उनको नहीं बोलनी चाहिए।
पिता से बात करते वक्त उनका लिहाज़ रखें
आपको इस बात का अधिकार नहीं होता है, भले ही आप गुस्से में ही क्यों ना हो, अपने पिता को दुख देने वाली बातों और मजाक में कहीं गई बातें पिता को काफी तकलीफ दे जाती हैं। इसलिए आपको अपने पिता से बात करते वक्त एक लिहाज बनाकर रखना चाहिए। अगर आप भी अपने पिता के साथ ऐसा कुछ करते हैं तो आपको अपने व्यवहार में सुधार करने की जरूरत है। चलिए हम उन बातों को जान लेते हैं, जिससे पिता को तकलीफ पहुंचती है-

पापा अब आप बूढ़े हो गये हैं, आप ये सब समझ नहीं पाएंगे
बहुत सारे बच्चे अपने पिता को भले ही मजाक में ये बात बातों-बातों में बोल जाते हैं कि ''पापा अब आप बूढ़े हो गये हैं, आप ये सब समझ नहीं पाएंगे''। ठीक है आपके पिता बूढ़े हो रहे हैं लेकिन उनके दिमाग तो वैसा ही काम करता है ना, विचार तो बूढ़े नहीं होते हैं ना। जिस पिता ने आपको अपने कंधें पर बैठाकर दुनिया दिखाई वो क्यों कुछ नहीं समझ पाएंगे, आपको इस बारें में बोलने से पहले सोंचना चाहिए। इसलिए कभी भी अपने पिता से इस तरह की बात ना करें तो बेहतर है।
पापा आपने हमारे लिए किया ही क्या है
कई बार आप अपने पिता से नाराज होते हैं और सीधे-सीधे उन पर आरोप लगा देते हैं कि ''पापा आपने हमारे लिए किया ही क्या है''लेकिन ऐसी बात बोलने से पहले आप सौ बार सोंचे फिर उसके बाद कोई रिएक्शन दें। आपकी हर जरूरत का आपके पापा ने ध्यान रखा, आपकी एजुकेशन से लेकर आपकी ख्वाइशों को पूरा किया, खुद टूटा जूता मोची से बनाकर पहना लेकिन आपके लिए नया शू खरीद कर लाए। शायद आप इन सारी बातों को भूलकर ऐसी बातें बोलते हैं, जिससे आपके पिता का बहुत तकलीफ होती है। इसलिए अगर कभी गुस्से में भी है तो भी ऐसी बातें जबान पर ना लाएं।
आपके पास अब काम ही क्या है, बस खाते हैं,आराम करते हैं
आपके फादर अप रिटार्ड होकर घर में रहते हैं, लेकिन आप अपने पिता से जब ये कहते हैं कि आपके पास अब काम ही क्या है, बस खाते हैं, आराम करते हैं। लेकिन आप ये बात भूल जाते हैं कि आपके पिता ने आपको इस मकाम तक लाने के लिए क्या-क्या किया है। उन्होंने भी 60 साल नौकरी की है, जाड़ा, गर्मी, बरसात और हर हाल में जॉब की है।अगर वो ऐसा नहीं करते तो आप आज अच्छी नौकरी ना कर रहे होते। ऐसी बातें पिता का तकलीफ देती हैं।

ये सब आप पर सूट नहीं करता
अगर आपके पापा को टी-शर्ट, शर्ट या जींस पहनना पसंद है, या फिर किसी दूसरी तरह की एक्ससरीज अच्छी लगती है तो आपको ये कहने का हक नहीं है कि ये सब आप पर सूट नहीं करता। फैशन का उम्र से कोई लेना देना नहीं है, दूसरी बात जब वो आपकी ऐज के थे, तब उनके सेविंग, सैलरी आपको अच्छी लाइफ देने में खत्म हो जाती थी, अपने बारें में वो सोंचते नहीं थे। लेकिन जब उनको ये सब करना अच्छा लग रहा है तो उल्टा आपका अपने पिता को इनकरेज करना चाहिए, ना कि उनकी बेइज्जती करनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
