Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Father-Daughter Bonding: हर बेटी को अपने पिता से सीखने चाहिए लाइफ की ये जरूरी सीख
पिता और बेटी का रिश्ता सबसे खास होता है। बेटी अपने पिता में अपना सुपर हीरो देखती है। बेटी अपने पिता के सबसे करीब होती है, भले ही ये कहा जाए कि बच्चे मां के सबसे करीब होते हैं। मां अपनी बेटी की गलतियों पर जब डांटती हैं तो पिता ही उसे अपने पीछे छुपा लेता है। बेटियां अपने पापा की सबसे लाडली होती हैं। बेटियों को पता होता है कि उनके डैडी के पास उनकी हर प्रॉबलम की सल्युशन होता है। आइये जानते हैं कि ऐसी कौन-कौन सी बातें हैं जो बेटियों को अपने पिता से सीखनी चाहिए, जिससे वो अपनी लाइफ की हर सीढ़ी को सफलता के साथ चढ़ती जाएंगी।

सब का ख्याल कैसे रखा जाता है
पिता को पता होता है कि परिवार के हर सदस्य की क्या जरूरतें होती हैं। वो उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करता है, जिससे वो अपने परिवार की जरूरतों और ख्वाइशों को पूरा कर सकें। बेटी को अपने पिता से ये बातें सीखनी चाहिए, जिससे उसे अपनी आने वाली लाइफ को किसी तरह की समस्या ना हो। जब उसकी शादी हो तो उसे नये घर और परिवार में जाकर परेशान ना होना पड़े। इसके साथ ही जीवन के संघर्ष में भी पिता की ये सीख उसके हर कदम पर साथ होती है।

लोगों को माफ करना सीखना
आप अपने पिता से लोगों को माफ कैसे किया जाता है, सीख सकती है। कई बार ऐसा होता है कि आप इतने गुस्से में होती है कि सही और गलत समझ नहीं पाती और सामने वाले को माफ ना करके उसे सजा दें देती है, लेकिन आपको माफ करना अपने पिता से सीखना चाहिए। आपने अपने पिता को हमेशा माफ करते देखा होगा। जब भी आप अपने डैडी से किसी गलती के लिए माफी मांगती हैं तो वो हमेशा आपको माफ कर देते हैं, सजा नहीं देते हैं। अपने पिता की तरह ही आपको भी माफ़ करने का गुण अपने अंदर पैदा करना चाहिए। जिससे आप सही और गलत का फर्क समझ सकें और लोगों के साथ रिश्ता भी बना सकें।

परेशानियों का डट कर सामना करना
आपके पिता अपने परिवार को हर परेशानी और मुसीबत से बचाकर रखते हैं। किसी भी तरह की परेशानी अगर आ जाती है तो वो उसका डटकर सामना करते हैं। आपके पापा आपको और पूरे परिवार की सुरक्षा करते हैं और बहुत ही सोंच समझकर फैसले करते हैं। आप अपने पिता सीख सकती हैं कि परेशानी कैसी भी हो उसका सामने से मुकाबला करना आना चाहिए। साथ ही उसका रास्ता कैसे निकलेगा ये भी आप अपने पिता से सीख सकती हैं।

जीतोड़ मेहनत करना
आप ये कह सकते हैं कि एक पिता इस संसार में सबसे मेहनती शख्स होता है, जो अपने लिए मेहनत ना करके अपने परिवार को हर तरह की सुख-सुविधा देने के लिए मेहनत करता है। वो ये चाहता है कि उसके बच्चे उससे भी कामयाब हो। जो वो ना कर सकें उनके बच्चे करें। इसके लिए वो बहुत मेहनत करते हैं। वक्त के पाबंद होते हैं। घर की हर जरूरत का ख्याल उनको होता है।



Click it and Unblock the Notifications
