Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Father-Daughter Relationship: अपने पिता के साथ बेटी इन तरीकों से बना सकती बेहतर बॉन्डिंग
कई बार ऐसा होता है या फिर ऐसी सिचुएशन होती है कि एक बेटी और उसके पिता के बीच रिश्ते में खटास पड़ जाती है। इसके पीछे कई सारे कारण काम करते हैं। लेकिन वक्त गुजरने के साथ जहो सकता है कि आपको इस बात का अहसा हो कि आपने अपने पिता के साथ किया बर्ताव सही नहीं था। आपके पिता कैसे भी हो, लेकिन आपको अपने फादर के साथ बेहतर रिश्ता बनाना चाहिए। इसके लि एक आपको उनके लेवल पर जाकर सोंचना होना, एक पिता नहीं बल्कि एक इंसान के तौर पर आपको जरूर उनको समझना होगा।

1.अपने पिता का एक इंसान के तौर पर समझें
ये समझना बहुत जरूरी है कि आपके पिता ने आपके और परिवार के लिए कितना संघर्ष किया है। दूसरी बात ये कि उनसे भी गलतियां हो सकती हैं, क्योंकि वो भी इंसान है। जिस तरह से आपकी गलतियों को आपके पिता कुछ ही सेकेंड में माफ कर देते थे, उसी तरह से आपको भी उनकी मिस्टेक्स को माफ कर देना चाहिए। इससे आप दोनों का रिश्ता मजबूत होता जाएगा।

2. अपने पिता की ईमानदारी को याद रखना
अगर आप अपने पिता के किसी काम को लेकर नाराज हैं तो आपको उनसे सीधे बात करनी चाहिए ना कि नाराज होकर बैठ जाना चाहिए। आपके और पिता के बीच अच्छा कम्युनिकेशन हर दरार को भर देता है। आपको ये नहीं भूलना चाहिए कि आपके फादर एक ईमानदार शख्स है, जिन्होंने हमेशा आपने परिवार और बच्चों के लिए अपनी इच्छाओं को त्याग दिया।

3. पिता की गैर मौजूदगी को ना बनाएं वजह
ये हो सकता है कि आपके डैड किसी ना किसी वजह से आपके पास ना रहते हो, वो उऩकी जॉब हो सकती है, या फिर बिजनेस को लेकर उनकी ट्रैवल करना। पिता की गैर मौजूदगी की वजह से कई बार बच्चे उनसे इमोशनली कनेक्ट नहीं हो पाते हैं। लेकिन जब भी आपके डैड आपके साथ हो उनके साथ बातचीत करने की कोशिश करें। उनसे छोटे-छोटी बातों पर कम्युनिकेट करें। अपनी बातें शेयर करें, उनकी बातें पूछे। इससे पिता के साथ होने पर भी आपको उऩकी कमी महसूस नहीं होगी।

4. उनसे मदद लें, सलाह मांगें
आप अपने पिता से अपनी छोटे से लेकर बड़े कामों के लिए सलाह मांगे। इससे आप दोनों के बीच बातचीत होती रहेगी, साथ ही एक रिश्ता जो कमजोर हो रहा था वो भी मजबूत होता जाएगा। आपके पिता आपको लाइफ से जुड़ी अच्छी बातें ही शेयर करेंगे, कोई पिता ये नहीं चाहता है कि उसके बच्चे लाइफ में कुछ हासिल ना कर पाएं। वो जिंदगी के मुश्किल सफर को तय ना कर सकें। आप अपने पापा को समझाने और बताने का पूरा मौका दें। ये आप दोनों के रिश्तों थोड़ा और करीब लाएगा।

5.माफ करें और पुरानी बातें भूलें
अगर आपको ऐसा लगता है कि पास्ट में किसी तरह का फैसला आपके पिताजी ने गलत लिया था तो उनको माफ कर सकते हैं, क्योंकि वो आपके पिता है और उन्होंने जो भी फैसला लिया होगा वो आपके ही हक में होगा, लेकिन हो सकता है उसकी टाइमिंग गलत हो, क्योंकि कोई भी पिता अपने बच्चे का बुरा नहीं चाहता है। इसलिए आपको उनको माफ करके आगे बढ़ना चाहिए। पुरानी बातें भूल जानी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
