Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Father-Daughter Relationship: पिता और बेटी का रिश्ता क्यों होता है सबसे खास, ये हैं सबसे खूबसूरत रीजन
एक बेटी के लिए उसके पिता सबसे खास होते हैं, उनके लिए वो उनका पहला प्यार होते हैं, जब वो दुनिया में अपनी आंखे खोलती हैं। वहीं जब बेटी बोलना शुरू करती है तो वो जब मामा ना बोल पापा बोलली है तो पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। पिता बेटी के लिए वो मुकाम रखते हैं कि बेटी भले ही अपनी मॉम से लड़ाई कर ले, लेकिन पापा से तो सिर्फ प्यार से बात होती है। जब बेटी को कुछ चाहिए होता है तो वो अपने डैड के पास जाकर उनके कंधे पर सिर रख कर उसे मांग लेती है। पिता अपनी बेटी की उंगली पकड़कर उसे लाइफ के लैसन सिखाता है। सही और गलत की पहचान कराता है।

पिता चाहे मजदूर हो या बिजनेसमैन, बेटी अपने पिता की पर्सनालिटी से इंप्रेस होती है। उसे अपना पति भी उसके डैड की जैसा चाहिए होता है, जो उसे उसके पापा की तरह केयर करे।
वो पापा ही होते हैं जो बेटी के डर को खत्म करते है, उसे सहारा देते हैं जब वो पहली बार साइकिल चलाती है, जब वो पहली बार स्कूल जाती है, जब वो पहली बार कॉलेज के गेट पर खड़ी होकर अपने डैड का हाथ पकड़े होती है।
आइये जानते है कि एक पिता और उसकी बेटी के बीच का रिश्ता दुनिया में सबसे खास क्यों होता है-
1. पिता ही बेटी को सिखता है मजबूत बनना
एक पिता ही अपनी बेटी को लाइफ के टफ टाइम में कैसे सर्वाइव किया जाता है, सिखाता है। क्योंकि बेटी अपने पिता को देखती है कि वो किस तरह से हर परेशानी और मुसीबत को कैसे परिवार से दूर रखता है, उसे मैनेज करता है। और यही बात वो अपनी बेटी को भी सिखाता है। एक पिता की चाहत होती है कि उसकी बेटी कभी भी कमजोर ना पड़े।

2.पापा की प्रिंसेस
आमतौर पर कहा जाता है कि बेटियां अपनी मां से ज्यादा करीब होती हैं, लेकिन सच ये है कि वो अपने पापा के दिल की राजकुमारी होती हैं। अपनी स्कूल की प्रॉब्लम से लेकर कोई डिमांड वो सिर्फ पापा से जाकर करती हैं। और पापा भी अपनी लाडली की हर बात को पूरा करते हैं

3. सेफ्टी वॉल है पिता
पिता है जो अपने परिवार की सुरक्षा में हर कदम पर खड़े होते हैं। भले ही उनका कितना भी नुकसान हो जाए लेकिन परिवार और बच्चों पर आंच भी नहीं आने देते। और यही बात बेटी अपने पिता से सीखती है। वो ये जान जाती है कि लाइफ के हर पड़ाव पर मुसीबतें आएंगी और उसे अपने पिता की तरह ही उनका मुकाबला करना है। हार नहीं मानना है। बेटी अपने पापा के पास सबसे ज्यादा सेफ महसूस करती है। उसके चले जाने के बाद भी उनकी उपस्थिति उसकी लाइफ में बनी रहती है।

4.मजबूत और विनम्रता सिखाते हैं पिता
जब आप बड़े हो रही होती हैं, तो पिता आप पर सख्ती करते हैं, वो सख्ती इसलिए नहीं होती कि वो आपको कुछ करने नहीं देना चाहते, बल्कि वो इसलिए करते हैं कि आप लाइप में कुछ गलत कदम ना उठा लो, अपने करियर पर फोकस करे, लाइफ में आगे बढ़े, सही और गलत का फर्क समझें।

5.डैड बेटी के रोल मॉडल होते हैं
हर लड़की की पहली ख्वाइश हमेशा से यही होती है वो बड़ी होकर अपने पिता की तरह बनें। क्योंकि हर बेटी के आदर्श उनके पिता होते है। उनको आदर्शों के साथ ही वो बड़ी होती है। वो पिता ही हैं जो अपनी बेटियों को बताते हैं कि लाइफ में अपना टार्गेट हमेशा बड़ा रखो।



Click it and Unblock the Notifications
