Latest Updates
-
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध
father’s Day 2023: पिता बिजनेस टूर पर रहते हैं बाहर तो बच्चों के साथ बनाएं ऐसे बॉन्डिंग
आपका काम बहुत जरूरी है, और उसी काम के सिलसिले में आपको ट्रेवल भी करना पड़ता है, लेकिन आपकी परिवार के फाइनेंशियल जिम्मेदारी के साथ ही एक पिता के तौर पर भी आप पर एक बड़ी रिस्पॉन्सिबिलिटी बनती है। वैसे तो ये बात सही है कि पिता जब घर से बाहर होता है तो बच्चों की परवरिश की सारी जिम्मेदारी मां की होती है, लेकिन एक पिता ये बात कह कर अपनी फादरहुड की जवाबदेही को नहीं भूल सकता है। बच्चे की देखभाल के लिए मां और पिता दोनों की रिस्पॉन्सिबिलिटी होती है। एक पिता के तौर पर आपको अपने बच्चों के साथ रिश्ता भी मजबूत करना है।

अगर आप पूरे महीने में 10 से 15 दिन बाहर रहते हैं तो आप बच्चों के साथ कैसे रिश्ता मजबूत करेंगे? इसके लिए आपको एक्स्ट्रा एफर्ट लगाना होगा। आपको बच्चों को ये दिखाना होगा कि आप एक मेहमान की तरह घर पर नहीं आते हैं, बल्कि आपकी पत्नी और बच्चे आपकी जिम्मेदारी है।
1.आप बच्चों को बताएं की कहां जा रहे हैं
आपको अपने बच्चों के साथ रिश्ते को मजबूत करना है तो जाने से पहले बच्चों को ये जरूर बताएं कि वो कहां पर किस पर्पस से ट्रेवल कर रहे हैं, इससे बच्चों को ये फील होगा कि उनके पिता अपने अपनी बातें बताते हैं। उनको ये कहना ना भूलें कि आप जल्द घर पर वापस आएंगे और उनके साथ वक्त बिताएंगें।

2. बच्चों से कहें- आपकी याद आएगी
अगर आपके बच्चो थोड़े बड़े हैं तो ये बात समझेंगे कि जब आप उनसे ये कहेंगे कि आप उनको ट्रेवल के दौरान याद करेंगे, ये बच्चों के लिए काफी मैटर करता है। इसके साथ ही आप जहां पर भी ट्रैवल कर रहे हैं, बच्चों के साथ वीडियो कॉल पर बात करें, वहां अपने आसपास की चीजें भी दिखाएं।

3.बच्चों से पैकिंग में मदद लें
आप जब बिजनेस या फिर अपने ऑफिस के काम के सिलसिले में बाहर जानें वाले हो तो अपनी पैकिंग में बच्चों की भी मदद लें। इससे आप और आपके बच्चे एक साथ वक्त भी बिता पाएंगे और दोनों के बीच बॉन्डिंग भी मजबूत होगी। बच्चे आपकी ट्रेवल से रिलेटेड चीजें ढूंढेंगे और फिर रखेंगे, वो आपसे उन प्रोडक्ट के बारें में भी बात करेंगे जो आप अपने साथ लेकर जाने वाले हैं। अगर बच्चे इतने समझदार है कि वो इंटरनेट पर पढ़ सकते हैं तो उनसे उस प्लेस के बारें में पढ़ कर आपको बताने के लिए भी कहें, जहां पर जा रहे हैं। ये तरीका आपको और बच्चों को करीब लाता जाएगा।

4.जब टूर पर तब भी करें बच्चों से बात
जब आप अपने लंबे टूर पर हो तब भी बच्चों के साथ बात करना ना भूलें। इसके साथ ही आप उनकी पसंद भी पूछे जो आप वहां से ला सकते हैं। आप उनके डेली रूटीन को लेकर भी वीडियो कॉल पर बात करें। उनके स्कूल और फ्रेंड्स के बारें में बातचीत करें। घर के काम के बारें में भी आप उनसे जानकारी ले सकते हैं। इन तरीकों से बच्चों को आपकी दूरी का अहसास कम होगा।

5.बच्चों की स्टडीज के बारें में बिल्कुल ना भूले
आप भी घर से बाहर जाएं बच्चों की पढ़ाई के बारें में उनसे बात करना ना भूलें। आप उनसे रोज उनकी पढ़ाई को लेकर अपडेट लें। इसके साथ ही आप उनको कुछ ऐसे काम पढ़ाई से रिलेटेड बता सकते हैं, जिनके बारें में आप ये कहें कि जब आप वापस घर आएंगे तो इसके बारें मे उऩसे पूछेंगे। आप उनके एक्जाम, होमवर्क के बारें में जरूर बात करें।



Click it and Unblock the Notifications
