Latest Updates
-
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Father’s Day 2023: पिता को कैसे बना सकते हैं अपना राज़दार? डैड के साथ ऐसे करें फ्रेंडशिप
Father's Day 2023- बहुत सारे बच्चे खास तौर से बेटे ऐसे होते हैं जो पिता को देख कर डर जाते हैं, उनके सामने तो उनकी आवाज ही नहीं निकलती है। दोनों के बीच बातें मम्मी को मिड में लाकर होती हैं। वहीं कई ऐसे बच्चे और पिता का रिश्ता होता है जिसमें पिता और बेटा दोनों एक घूमने भी जाते हैं, पार्टी भी करते हैं। मौज-मस्ती भी फुल-ऑन होती है। उनका रिश्ता बाप-बेटे से बढ़कर दोस्ती वाला हो जाता है।

तो फिर पिता-पुत्र के रिश्ते में इतनी दूरी क्यों हो जाती है। अधिकतर बेटों के साथ अपने पिता के साथ रिश्ता दोस्ताना नहीं होता है। खासतौर से भारत जैसे देश में। पिता और पुत्र में इतनी दूरी क्यों होती है, भले ही दोनों एक दूसरे से बेइंतेहा प्यार करते हो, लेकिन दिखाने में उनकी आन सामने आ जाती है।
लेकिन एक बेटे के तौर पर अगर आप अपने पिता के साथ अच्छा और दोस्ताना रिश्ता चाहते हैं तो उसके लिए आपको कुछ बातों पर गौर करना होगा और उस पर अमल भी करना होगा, जिसके बाद आप अपने पापा के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी प्रॉबलम्स को आसानी से शेयर कर सकते है, चाहे वो पर्सनल हो या फिर आपके करियर या फिर ऑफिस से जुड़ी क्यों ना हो। अगर आपने अपने पिता को बेस्ट फ्रेंड बना लिया तो पूरी दुनिया में उनसे अच्छा दोस्त कोई नहीं हो सकता। आपको फिर किसी भी दोस्त की जरूरत नहीं पड़ने वाली।

अपने पापा का विश्वास जीतें
सबसे पहला काम आपको जो करना है वो काफी अहम है। अपने पिता का भरोसा जीतना। अगर आप अपने पापा का विश्वास जीतनें में सफल हो जाते हैं तब आप लाइफ का सबसे बड़ा अचीवमेंट पा सकते हैं। लेकिन क्या आप अपने पिता का भरोसा जीतने में सफल हुए हैं? अगर आप अपने पिता का भरोसा जीत लिया तो समझें कि पूरी दुनिया की दौलत आपके कदमों में है।

अपने डैड के साथ दूरी खत्म करें
पिता और पुत्र के रिलेशनशिप को ऐसा गढ़ दिया गया है कि जैसे दो लोग एक दूसरे के दुश्मन हो, ऐसा फिल्मों में दिखाया जाता है, और उसे रियल लाइफ में भी लोग अपनाना शुरू कर देते हैं। पिता को लेकर एक गलत इमेज दिमाग में बन जाती है कि 'अब्बू नहीं मानेंगे' । जिस वजह से आप अपने पिता से बातें छुपाते हैं, उनको सही बात नहीं बताते और कोई बात शेयर भी नहीं करते। जिस वजह से ये आदत का रूप ले लेती है। लेकिन जब पिता को बात पता चलती है तो वही हश्र होता है कि ''कहीं ज्वालामुखी फूटा है..क्योंकि साबू को गुस्सा आया है''।
इस तरह से पिता-पुत्र के बिहेवियर की वजह से रिश्ते में दूरी आ जाती है। लेकिन जब आप अपनी बातें अपने पिता के साथ शेयर करना शुरू कर देते हैं तो धीरे- धीरे एक बॉन्डिंग बननी शुरू हो जाती है और दूरी भी कम होने लगती है। आप अपने डैड से किसी बात पर डिस्कशन कर सकते हैं, लेकिन अगर बातों को उनसे छुपाएंगे तो वो गुस्सा तो होंगे ही ना..

अपने पापा को बताएं आपके लिए कितने खास हैं
जब आप अपने पापा को ये दिखाना शुरू कर देंते है कि वो आपके लिए कितने खास हैं, तो उनका पत्थर दिल भी पिघल जाता है। और आप उनको खास कैसे बनाएंगे ? अपने पिता की बातों को मानकर उसे फॉलो करके, उनके साथ मिसबिहेव ना करना, उंची आवाज में बात ना करना। अपनी मां से भी तमीज से बात करना। ये सारे काम करने से आप अपने डैड को स्पेशल फील करा सकते हैं। वैसे भी ये सारे काम कुछ अलग से नहीं है, ये तो आप पर फर्ड है, जो एक बेटे को अपने पिता के साथ करना चाहिए। लेकिन बेटे ऐसे करते नहीं हैं। अगर आपने अपने पिता का दिल जीत लिया तो समझें आप ने पूरी दुनिया को फतेह कर लिया है।



Click it and Unblock the Notifications
