Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Father's Day: फादर्स डे पर पापा पर जताना है लाड, ये टिप्स आएंगी काम
बच्चों की तरह पेरेंट्स भी बच्चों से लाड प्यार पाना बेहद पसंद करते हैं। वो भी बच्चों की अटेंशन चाहते हैं लेकिन कभी खुलकर कहते नहीं है। लेकिन ये बच्चो की ड्यूटी है कि वो अपने पापा-मम्मी के लिए कुछ ऐसा करें जिससे उन्हें स्पेशल फील हो।
इस फादर्स डे अगर आप अपने पापा को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो बिना कुछ खर्च किए भी उनके दिन को स्पेशल बना सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप अपने पापा के लिए अपना स्नेह और प्यार तो दिखा ही पाएंगे, बल्कि उनके साथ अच्छे से समय भी गुजार पाएंगे।

पापा को पेम्पर करने के टिप्स
1. उनकी पसंद का खाना बनाएं
फादर्स डे पर अपने पापा को पेम्पर करने के लिए आप उनके फेवरेट फूड्स को घर पर खुद बनाने की कोशिश करें। फिर चाहे वो सुबह का नाश्ता हो, लंच हो या फिर डिनर हो। आपके हाथ के हर तरह के फूड को वो मजे से खाएंगे। आप चाहे तो उनके लिए कोई स्वादिष्ट डेजर्ट भी बना सकते हैं।
2. स्पा डे भी है अच्छा आइडिया
अपने पापा को घर पर एक स्पा डे दें। इसके लिए आप उनके रूम या ड्रॉइंग रूम में रिलेक्स करने वाले गाने, फ्रेग्नेंस वाली मोमबत्तियों, और एसेशियल ऑयल के ट्रिटमेंट देने तैयार करें। आप चाहे तो उन्हें फूट या हैड मसाज भी दे सकते हैं।

3. घर के बाहर गुजारे उनके साथ समय
अगर आपके पापा को घूमना फिरना पसंद है तो आप उनके लिए कोई मजेदार एक्टिविटी का प्लान बनाएं। आप उन्हें वॉटर पार्क, एडवेंचर पार्क, या किसी अन्य जगहों पर लेकर जा सकते हैं।
4. अपने हाथों से बना कोई खास तोहफा दें
आप मार्केट से भी गिफ्ट लाकर उन्हें दे सकते हैं, लेकिन अगर आप अपने हाथों से उनके लिए कोई गिफ्ट तैयार करते हैं तो वो उन्हें ज्यादा पसंद आएगा। आप फादर्स डे का एक कार्ड बना सकते हैं जैसे बचपन में बनाकर उन्हें देते थे, और उसमें एक प्यारा सा संदेश लिख सकते हैं।
5. मूवी डेट
अगर आपके पापा में एक फिल्मी कीड़ा है तो आप उनके साथ मूवी डेट का प्लान कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको देखना है की कौन सी फिल्मे सीनेमा घरों में लगी हैं। आप चाहे तो घर पर ही अपने पापा की फेवरेट मूवी को देखने का प्लान कर सकते हैं। साथ ही पॉप कोर्न, औऱ कुछ स्नैक्स औऱ ड्रिंक भी साथ रखें, जो आपकी इस मूवी डेट को और मजेदार बना सके।



Click it and Unblock the Notifications
