Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Father’s Day: बॉलीवुड के सिंगल फादर जो बखूबी निभा रहे मां-पिता की ज़िम्मेदारी
अक्सर ये कहा जाता है कि बच्चों की जिम्मेदारी मां के बेहतर कोई नहीं कर सकता, ये बात सही है लेकिन पिता की भी उतनी ही अहमियत होती है, जितना मां की होती है, अगर बच्चों की मां ना हो और सिर्फ पिता हो और वो अपने बच्चों की जिम्मेदारी और परवरिश एक मां की तरह करते हैं तो क्या कहेंगे? कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ऐसे हैं जो सिंगर पैरेंट के रोल को बखूबी निभा रहे हैं। हम यहां पर ऐसे पिता के बारें में बताने जा रहे हैं जो अकेले रहकर अपने बच्चों को पाल रहे हैं, उनकी अच्छी परवरिश कर रहे हैं।

करण जौहर (Karan Johar)
बॉलीवुड के सबसे फेमस फिल्ममेकर्स में से एक करण जौहर भी दो बच्चो के सिंगल पैरेंट हैं। करण ने साल 2017 में सरोगेसी के ज़रिए जुड़वा बच्चों के पिता बने। करण यश और रूही के पापा है। करण अक्सर अपने बच्चों के फोटो और वीडियो इंस्टा पर शेयर करते रहते हैं।

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)
ऋतिक रोशन की उनकी पत्नी सुजेन खान के साथ डिवोर्ड हुए अर्सा बीत गया है। साल 2014 में दोनों के तलाक के इनके दोनों बेटों की परवरिश ऋतिक रोशन एक सिंगल पैरेंट के तौर पर करते आ रहे हैं। दोनों बेटे रिद्धान और रेहान मां सुज़ैन खान के साथ भी वक्त बिताते है।

तुषार कपूर (Tusshar Kapoor)
तुषार कपूर भी 2016 में सरोगेसी और IVF के ज़रिए पिता बने। तुषार कपूर लक्ष्य के पिता हैं। सिर्फ तुषार ही नहीं बल्कि उनकी बहन एकता कपूर भी सरोगेसी से मां बनीं हैं। उनके भी एक बेटा है।

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap)
बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर में से एक अनुराग कश्यप भी एक बेटी के सिंगल पिता हैं। उनकी बेटी आलिया जो विदेश में रहती है। अनुराग अपनी बेटी के साथ वक्त बिताते हैं, उससे मिलने भी जाते रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
