Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
Fathers day 2023 : अपने डैड को करीब से जानना है तो पूछें उनसे लाइफ को जुड़े सवाल
फादर्स डे अपने पिता को सबसे खास बताने और उनको ये बताने की वो आपके लिए क्या मायने रखते हैं, बताने का दिन है। लेकिन पिता और बच्चों के बीच के रिलेशनशिप में एक जैनरेशन गैप होने की वजह से ख्यालात नहीं मिलते हैं। बच्चे भी अपने पिता के पास बैठने से कतराते हैं, कि कहीं पापा कोई स्कूल, कॉलेज या फिर उनकी पढ़ाई लिखाई से रिलेटेड बात ना पूछ ले, या फिर कोई ऐसी बात जिसका जवाब उनके पास ना हो। लेकिन डैड से बढ़कर कर कोई बेस्टफ्रेंड नहीं हो सकता है। पिता लाइफ की वो सीख आपको दे सकते हैं,जो दुनिया की कोई भी किताब पढ़ने के बाद भी आपको नहीं मिल सकती है।

एक पिता अपने बच्चों को लाइफ में सबकुछ बेस्ट देने के लिए अपनी खुशियों की कुर्बानी देते हैं। अगर आपने अपने पिता के साथ एक दोस्ती का वाला रिश्ता कायम कर लिया तो आप कभी निराश नहीं हो सकते हैं। बेस्ट एडवाइज के लिए आपको किसी दूसरे पास नहीं जाना होगा। आप कभी अपने पिता के पास बैठकर उनके बारें में बात तो करें, उनकी लाइफ से रिलेटेड सवाल तो करें, फिर आपको पता चलेगा कि आपके पिता कितने महान शख्सियत के मालिक है। ऐसा करके, आप अपने पिता के साथ मजबूत रिलेशनशिप कायम कर सकते हैं। जो आपकी लाइफ में एक बड़ा बदलाव ला सकती है।
इस फादर्स डे पर आप अपने पिता से उनकी लाइफ के अलग-अलग पड़ावों से जुड़े किस्से और सवालों पर बात करें, फिर देखें कि आप कैसे संमुद्र से मोती निकालते हैं, जो आपने कभी नहीं सोंचा होगा, समझा होगा वो बातें आपको आपके पिता के बारें में जानने को मिलेंगी।
यहां पर हम पिता से पूछने वाले कुछ सवालों के बारें में आपको बता रहे हैं, जो आपकी फादर्स डे पर पापा के साथ बातचीत को आसान बना देंगे-
-पापा आपको का बचपन के फेवरेट गेम कौन सा था ?
-अभी तो आप ने हमें बहुत सारी फैसिलिटीज दी हुई हैं, लेकिन बचपन में आप कैसे पढ़ते थे, कैसे बाकी काम करते थें?
-आपका बचपन को बेस्ट फ्रेंड कौन था ? आप लोग कैसे दिन एन्जॉय करते थे। -अभी आपके के बचपन के कितने दोस्त कॉन्टेक्ट में हैं?
-आपने अपने मम्मी-पापा यानि की हमारे दादा-दादी के साथ आप बचपन में कैसे बातचीत करते थे? उन्होंन आपको क्या लाइफ लैसन दिये ?

अपने डैड के यंग ऐज लाइफ पर पूछने वाले सवाल-
-आपने कौन से स्ट्रीम से पढ़ाई की थी ? कॉलेज कौन सा था?
-आप अपने कॉलेज लाइफ में कैसे मजे करते थे?
-कॉलेज टाइम में कितने दोस्त थे और क्या आप लोग मूवी देखने जाते थे?
आपकी पहली जॉब क्या थी, कैसे मिली और पहली सैलरी से आपने क्या किया ?
-जब आप पढ़ाई कर रहे थे जब आपकी ड्रीम जॉब क्या थी? आप क्या बनना चाहते थे?
-आप आपको मॉम कैसे मिली? शादी कैसे हुई, शादी का फंक्शन कैसे हुआ ? -क्या ऐसा आप कुछ करना चाहते थे, जिसे दादा जी ने आपको करने नहीं दिया और जिसका रिग्रेट आज भी आपको है ?

अपने डैड से पूछे कुछ पर्सनल सवाल जो आपकी लाइफ में ला सकते हैं बदलाव ?
-आप उनसे अपने लिए बेस्ट एडवाइज़ से रिलेटेड सवाल कर सकते हैं।
-उनकी लाइफ को आगे बढ़ाने के लिए सबसे अच्छी ए़वाइज किसने उनको दी थी और क्या थी ?
-आप सक्सेस को कैसे देखते हैं ? आपके लिए इसके मायने क्या है?
-आप के डैड आपको अगले 10 साल में कहां देखना चाहते हैं ? आपको लेकर उनकी ख्वाइशें है ?



Click it and Unblock the Notifications
