Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Father’s Day: क्यों सेलिब्रेट किया जाता है फादर्स डे? जानें इसका इतिहास और अहमियत
Father's Day- पिता दुनिया के हर बच्चे के लिए सबसे खास शख्सियत होते हैं। पिता चाहे मजदूर हो या किसी देश का किंग, बच्चे के लिए उनसा पिता ही उसका सुपर हीरो होता है, वो अपने पापा से लाइफ के लैसन सीखता है। आपके पापा के लिए जो किसी के लिए डैड तो किसी के अब्बू या फिर किसी किसी के लिए बाबा होते हैं, उनको ये बताने के लिए कि वो आपके लिए कितनी अहमियत रखते हैं, फादर्स डे सेलिब्रेट करते हैं। आपके पापा आपके लिए हमेशा आपके लिए एक मजबूत पिलर की तरह है, जो हमेशा आपका साथ देने के लिए खड़े होते हैं। परिस्थितियां कैसी भी हो वो हमेशा आपका साथ देते हैं।

फादर्स डे 2023
भारत सहित दुनिया के ज्यादातर देश में फादर्स डे जून के तीसरे संडे को सेलिब्रेट किया जाता है। वहीं स्पेन और पुर्तगाल व कई अन्य देश में ये दिन 8 अगस्त को धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में पिता को सम्मान देने के लिए फादर्स डे पर राष्ट्रीय अवकाश दिया जाता है। फादर्स डे 2023 18 जून को होगा।
फादर्स डे की उत्पत्ति
1908, जुलाई 5 को अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया चर्च ने फादर्स के सम्मान में देश का पहला आयोजन इसका किया था। ये एक उपदेश के रूप में था जो 362 पुरुषों की याद में आयोजित किया गया था जो लोग खदानों के विस्फोटों में मारे गए थे।
वाशिंगटन ने 19 जून, 1910 को देश का पहला राज्यव्यापी फादर्स डे सेलिब्रेट किया।
1924 में, राष्ट्रपति केल्विन कूलिज ने राज्य सरकारों से फादर्स डे मनाने का आग्रह किया।
आज के वक्त में फादर्स डे की इतनी अहमियत है कि ये अमेरिका समेत विश्व के कई देश में मनाया जाता है।यूरोप समेत लैटिन अमेरिका में ये सेंट जोसेफ डे के रूप में मनाया जाता है जो 19 मार्च को होता है।

सेकेंड वर्ल्ड वॉर जब शुरू हुई तब कई कंपनियों ने फादर्स डे को लेकर विज्ञापन देना शुरू किया था, जिनका कहना कहना था कि वो फादर्स डे अमेरिकी सैनिकों के सम्मान के लिए मना रहे हैं।
1972 में, अमेरिका के इलेक्शन के दौरान रिचर्ड निक्सन ने फादर्स डे को एक राष्ट्रीय अवकाश बनाने की घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
आज के वक्त में फादर्स डे के मौके पर सिर्फ अमेरिका मे ही 1 बिलियन डॉलर से अधिक खर्च किये जाते हैं। वहीं पूरी दुनिया में एक अनुमान के अनुसार 6 से 8 बिलियन डॉलर खर्च होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
