Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फादर्स डे को यादगार बनाने के लिए बेटियां करें ये काम, पिता-बेटी का रिश्ता बनेगा पहले से मजबूत
पापा-बेटी का रिश्ता इस दुनिया में सबसे अनोखा और गहरा माना जाता है। बेटियां अपनी मम्मी से ज्यादा पापा के करीब होती है। ऐसे में उनके लिए फादर्स डे किसी फेस्टिवल से कम नहीं होता है।
इस फादर्स डे को अगर आप भी अपने पापा के लिए स्पेशल और यादगार बनाना चाहती हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी एक्टिविटी लेकर आए हैं, जो आपके दिन को बेहतर बना देगा। इन एक्टिविटी से ना सिर्फ आप अपने पापा के लिए इन दिनों को खास बनाएंगे, बल्कि उनके साथ एक गहरा और स्टॉन्ग बॉन्ड भी शेयर करेंगी।

1. आउटडोर प्लानिंग
बच्चे अपने पापा के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, या पार्क में पिकनिक मनाने जा सकते हैं या फिर कैंपिंग भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आप दोनों में एक गहरा रिश्ता बनेगा और एक दूसरे को आप अपना समय दें पाएंगे।
2. मनपसंद खेल के साथ गुजारे दिन
बास्केटबॉल, फ़ुटबॉल, टेनिस, या पापा के साथ आप अपनी पसंद का कोई भी खेल खेल सकते हैं। इस दौरान आप एक दूसरे को नई-नई चीजें सिखाएं, एक दूसरे से शर्त लगाएं और एक दूसरे के साथ मजे से अपना दिन बिताएं।
3. मूवी नाइट
इस भागदौड़ भरी जिंदगी में पापा अपने बच्चों के साथ समय गुजराने का समय भी नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में आप फादर्स डे को सेलिब्रेट करने के लिए मूवी नाइट का प्लान बना सकते हैं। अपने ड्रॉइंग रूम में एक अच्छी सी मूवी लगाएं और पॉपकोर्न के साथ फिल्म को इन्जॉय करें।
4. किचन में करें कुछ एक्सपेरिमेंट
फादर्स डे आप आप अपने पापा के साथ एक मील तैयार करें। पापा अपनी लाडली से किचन में खाना बनाने के लिए हेल्फ लें और इस दिन को बेहतरीन स्वाद और खाने के साथ यादगार बनाएं।
5. अर्ट है अच्छा ऑप्शन
पेंटिंग, ड्राइंग या एक साथ अपनी पसंद का कोई भी क्रिएटिव काम करना आपके दिन को बेहतर बना सकता है। आप बच्चे के साथ मिलकर फनी ड्रॉइंग बना सकते हैं, एक दूसरे की पेंटिंग बना सकते हैं या घर में रखें सामान से कोई नया शो पीस तैयार कर सकते हैं।
6. संगीत के साथ दिन को गुनगुनाएं
कई बच्चों को म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाने का शौक होता है। ऐसे में फदर्स डे के लिए अपने बच्चे के साथ बैठकर उनके म्यूजिक को एन्जॉय करने और उनके साथ ताल मिलना आपके दिन को खुशनुमा बना सकता है। आप एक दूसरे के साथ अपने फेवरेट गानों को शेयर करें और एक दूसरे के साथ गाने गुनगुनाएं।
7. साथ में लगाएं पौधे
आप अपनी लाडली के साथ मिलकर गार्डनिंग कर सकते हैं। फिर इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आपके पास बड़ा बगीचा है, या फिर बगीचे के नाम पर सिर्फ एक प्यारी सी बालकनी है। आप अपनी पसंद के फूलों के पौधे, या अन्य प्लांट को लगा सकते है, औऱ अपने गार्डन को खूबसूरत बना सकते हैं।
8. स्पा डे
पापा-बेटी इस स्पेशल दिन को बेहतर बनाने के लिए एक दूसरे के स्किन की केयर कर सकते हैं। ऐसे में स्पा से बेहतर आपके लिए क्या हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
