Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
First Date: अपनी पहली डेट पर बकवास करने के बजाए ये 5 सवाल जरूर पूछें
जब आप बार किसी के साथ डेट पर जाती हैं तो आपका दिल तेजी के साथ धड़क रहा होता है, आप बार बार अपने बालों को तो कभी अपनी ड्रेस को सही कर रही होती हैं, आपको ये भी समझ में नहीं आ रहा होता है कि आप सामने वाले से बात क्या करेंगी और आपके दिमाग में पूछने के लिए सैंकड़ो सवाल घूम रहे होते हैं। लेकिन जब आप उनके सामने आती हैं तो समझ में नहीं आती है कि अपनी डेट से पूछना क्या है। इसलिए उल्टे-सीधे सवाल मुंह से निकलने लगते हैं, क्योंकि ऑनलाइन बात होने पर आप कई सारे सवाल तो पहले ही पूछ चुकी होती हैं। लेकिन जब अपने डेट या क्रश से सामने से मिलती हैं तो सारे सवाल भूल जाती है, जो आपको पूछने होते हैं। लेकिन फिर भी अपनी नर्वेसनेस को कम करके अपनी डेट से आपको कुछ अहम सवाल जरूर पूछने चाहिए। क्योंकि आप उनसे पहली बार पर्सनली मिल रही हैं, आपको उनकी पसंद, नापसंद, उनकी बॉडी लैंग्वेज, बात करने का तरीका, ये सब देखना होगा। आप इधर उधर के सवाल करने के बजाए उससे ये पांच सवाल पूछें-

आप को खुद में सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
ये सवाल आप अपनी फर्स्ट डेट पर पूछें, क्योंकि ये सवाल सामने वाले को जानने और समझने का आपको मौका देता है और बातचीत को स्मूथ बनाने का तरीका भी बेहतर है। आपका डेट उन बातों के बारें में आपसे शेयर करता है, जो उसके लिए जरूरी और महत्व देने वाली होती हैं। जिसमें उसकी नौकरी से लेकर उसके अचीवमेंट, उसकी स्टडीज से लेकर वो कुछ नया काम कर रहा है, जिसमें वो काफी मेहनत कर रहा है, जो उसके लिए महत्वपूर्ण है। इस सवाल का उनका जवाब आपको इस एक सावल से मिल जाता है।

उसकी पसंद के बारें में जानें और अपनी नापंसद भी शामिल करें
जब बातचीत धीरे-धीरे आगे बढ़ जाए तब आप उससे उसकी पसंद नापसंद के बारें में जानने की कोशशि करें। इसके साथ आप उससे अपनी नापसंद के बारें में शेयर कर सकती हैं। ये सवाल आपको आपकी फर्स्ट डेट में गहराई लेकर आएगा। खासकर तब जब आप एक लंबे रिलेशनशिप के लिए किसी खास की तलाश में हैं। इस सवाल ने आप उसे समझने की कोशिश कर सकती हैं, उसके गुणों को देख सकती हैं। अपनी पसंद-नापसंद के साथ मैच कर सकती हैं।

अगर हम इस डेट से आगे बढ़ते हैं तो ऐसा कुछ है जिसे आपको मुझे बताना चाहिए?"
अपनी डेट से ये सवाल पूछना जरूरी होता है। अगर आप ये सोंच रही हैं कि आप दोनों को दोबारा से मुलाकात करनी चाहिए और तो ये पूछने के लिए एक अच्छा सवाल है। हर किसी की अपने पार्टनर से कुछ अपेक्षाएं होती हैं, इसलिए ये बेहतर है कि आप ये बातें शुरूआत में ही क्लियर कर लें तो ज्यादा बेहतर होता है। क्योंकि ये आने वाले समय में डेटिंग के दौरान किसी तरह की परेशानी से जूझने से अच्छा है, क्योंकि बहुत सारी बातें ऐसी होती हैं, जिसको ना शेयर करके आपको बाद में पछताना पड़ता है, वो दर्दनाक ब्रेकअप के तौर पर सामने आती है।



Click it and Unblock the Notifications
