Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
रोमांस और गर्मजोशी से भरा होगा पार्टनर के साथ रिश्ता, बस फॉलो कर लें 1-1-1-1 नियम
Rule 1-1-1-1 in Relationship: हर कोई ये चाहता है कि बिना किसी शिकायत, झगड़े, टेंशन और मनमुटाव के उनका वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहे। वो इसी उम्मीद के साथ विवाह जैसा बड़ा निर्णय भी लेते हैं। मगर ऐसी शादी सिर्फ सपनों की दुनिया में ही होती है। आमतौर पर हर कपल के बीच में छोटे मोठे विवाद तो होते ही रहते हैं। हर रिश्ते में प्रयास की जरूरत होती है और यही बात शादी के लिए भी लागू होती है। किसी भी विवाह का अस्तित्व और सफलता हमारे द्वारा किए गए प्रयास पर निर्भर करती है।
दाम्पत्य जीवन का टिकना इस बात पर निर्भर करता है कि दम्पति इसे कितना महत्व और प्राथमिकता देते हैं। एक झंझट-मुक्त वैवाहिक जीवन तभी हो सकता है जब आप हमेशा अपने साथी और उनके साथ अपने रिश्ते के लिए समय निकालें। जब आप अपने पार्टनर को कुछ समय अकेले में देते हैं तो रिश्ते में मधुरता आती है। 1-1-1-1 विवाह नियम एक ऐसी नीति है जिसे सभी जोड़े अपनी शादी को हमेशा खुश और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए अपना सकते हैं। इस लेख में हम इसी 1-1-1-1 नियम के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके वैवाहिक जीवन की कई समस्याओं का हल दे सकता है।

साल में एक बार यात्रा
वर्ष में कम से कम एक बार अपने साथी के साथ यात्रा करें, कोशिश करें कि आप बच्चों के बिना जाएं। इस अवसर का उपयोग एक-दूसरे को और अधिक जानने और एक-दूसरे को खुश करने के लिए करें। यह यात्रा जिम्मेदारियों की दुनिया से ब्रेक लेने के लिए होनी चाहिए। ऐसी यात्राएं जीवन को हमेशा तरोताजा बनाए रखने में मदद करती है। यात्रा के बाद आप अधिक तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। ऐसी जगह का चुनाव करें जो दोनों लोगों को पसंद आए।
सप्ताह में एक बार बाहर जाएं
दूसरा नियम है सप्ताह में एक बार बाहर जाना। अन्य गतिविधियों से अलग अपने परिवार के साथ एक शाम बिताना आपके रिश्ते को मजबूत करेगा। सप्ताह में एक बार एक साथ बाहर जाने की आदत बनाने की कोशिश करे। आप चाहे डिनर, मूवी या किसी अन्य काम का आनंद लेने के लिए बाहर जाएं। यह आपके रिश्ते के लिए फायदेमंद हो सकता है।
इंटिमेट रिलेशन भी है जरूरी
रिश्तों को बचाए रखने के लिए मानसिक और भावनात्मक अंतरंगता के साथ-साथ शारीरिक अंतरंगता भी बहुत महत्वपूर्ण है। सिर्फ सेक्स ही नहीं, साथ रहना, प्यार से छूना, गले लगाना और दुख के क्षणों में अपने साथी को सांत्वना देना उनके साथ शारीरिक अंतरंगता को दर्शाता है।
बिना फोन देखे पार्टनर के साथ आधा घंटा साथ बिताएं
आजकल हर कोई फोन से बिना देखे बात करना सीख गया है। लेकिन इसमें वह भावनात्मक निकटता नहीं है जो आंखों के संपर्क से आती है। फ़ोन पर बात करते समय या टीवी या कंप्यूटर देखते समय दूसरी तरफ का व्यक्ति उपेक्षित महसूस कर सकता है। हर दिन आधा घंटा बिना फोन, टीवी या कंप्यूटर के सिर्फ अपने पार्टनर से बात करें। इस दौरान पार्टनर एक-दूसरे का ख्याल रख सकते हैं। अनुभवों और भावनाओं को साझा करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
