Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
दिल्ली के फेमस वकील की बेटी हैं सहवाग की पत्नी, कभी क्लोज रिश्तेदारी में शादी को तैयार नहीं थी फैमिली

आरती दिल्ली के मशहूर वकील सूरज सिंह अहलावत की बेटी हैं। सहवाग और आरती की लव-स्टोरी खास है, लेकिन शुरुआत में सहवाग के परिवार ने इस शादी को लेकर सहमति नहीं दी थी। तलाक की खबरों के बीच आइए जानते हैं वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत की लव-स्टोरी।
7 साल के उम्र में पहली बार आरती से मिले
वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) और उनकी पत्नी आरती अहलावत (Aarti Ahlawat) की पहली मुलाकात तब हुई जब वीरेंद्र मात्र 7 साल के थे। आरती की बुआ की शादी सहवाग के कजिन से हुई थी, जिससे दोनों परिवार रिश्तों में बंध गए। आरती की बड़ी बहन ने एक इंटरव्यू में बताया कि यह लव मैरिज थी, जो परिवार के भीतर ही हुई। उनकी बुआ (पापा की बहन) की शादी सहवाग के परिवार में उनके कजिन से हुई, जिससे बुआ और वीरेंद्र के बीच देवर-भाभी का रिश्ता बन गया। इस रिश्ते की वजह से वीरेंद्र और आरती में जान-पहचान बढ़ी।
मजाक मजाक में शादी के लिए किया प्रपोज
वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत ने साल 2004 में शादी की थी, और अब उनकी शादी को 21 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों के दो बेटे हैं, आर्यवीर और वेदांत। 2002 में, सहवाग ने मजाक में आरती से शादी की बात कही थी, लेकिन आरती ने इसे सीरियसली ले लिया और तुरंत हां कर दी। इस दिलचस्प किस्से को सहवाग ने खुद एक इंटरव्यू में साझा किया था।
वीरू ने परिवार को शादी के लिए मनाने के लिए की खूब मेहनत
वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत एक-दूसरे से शादी के लिए तैयार थे, लेकिन सहवाग को अपने परिवार को मनाने में काफी मेहनत करनी पड़ी। एक इंटरव्यू में सहवाग ने बताया था, "हमारी फैमिली में क्लोज रिश्तेदारी में शादियां नहीं होतीं। हमारी शादी के लिए भी पेरेंट्स तैयार नहीं थे। उन्हें मनाने में काफी वक्त लगा। हालांकि, धीरे-धीरे वे रजामंद हो गए, लेकिन उनके लिए यह फैसला आसान नहीं था।" परिवार की इस रजामंदी के बाद ही सहवाग और आरती का प्यार शादी में बदल सका। आरती ने बताया कि उनकी और वीरेंद्र सहवाग की शादी से दोनों परिवारों के कुछ लोग खुश नहीं थे। हालांकि, उनके रिश्ते की मजबूती के आगे परिवार झुक गया, और अप्रैल 2004 में उनकी शादी हुई। अब इस दंपती के दो बेटे हैं, आर्यवीर और वेदांत।
वकील की बेटी हैं आरती
सहवाग की वाइफ आरती दिल्ली के फेमस एडवोकेट सूरज सिंह अहलावत की बेटी हैं। सहवाग और आरती की शादी बीजेपी के पूर्व दिग्गज नेता अरुण जेटली के सरकारी बंगले में हुई थी।



Click it and Unblock the Notifications
