Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Friendship Day 2025: हर हंसने वाला दोस्त नहीं होता! इन 5 तरीकों से करें असली यार की पहचान
Friendship Day 2025: हमारी जिंदगी में दोस्त बहुत अहम होता है जो हर मुश्किल घड़ी में साथ देता है और सच्चाई का आईना दिखाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि हर मुस्कुराता चेहरा आपका सच्चा यार नहीं हो सकता। कई लोगों के दो चेहरे होते हैं जो सामने तो अच्छाई का ढोंग करते हैं लेकिन पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं। फ्रेंडशिप डे आने वाला है और ये दिन सिर्फ गिफ्ट्स देने या स्टेटस शेयर करने का मौका नहीं है, बल्कि यह अपने रिश्तों को परखने का भी सही वक्त है। हर मुस्कुराहट के पीछे दोस्ती नहीं होती और हर साथ खड़ा इंसान जरूरी नहीं कि दिल से आपका हो। जिंदगी में ऐसे कई लोग होते हैं जो दोस्ती का मुखौटा
पहनकर अपने मतलब साधते हैं। वहीं कुछ दोस्त ऐसे भी होते हैं जो बिना शोर किए आपके सुख-दुख में साए की तरह साथ रहते हैं। ऐसे में सवाल है कि तो कैसे पहचानें कि आपका दोस्त सच्चा है या दिखावटी? इस फ्रेंडशिप डे पर जानिए वो 5 बातें जो आपको बताएंगी कि आपके यार की दोस्ती दिल से है या सिर्फ दुनिया को दिखाने के लिए।

1. मुसीबत में साथ दे या बहाना बनाए?
सच्चा दोस्त वही होता है जो मुश्किल समय में बिना बुलाए सामने खड़ा हो जाए। अगर आपका दोस्त हर बार आपकी परेशानी में बिजी या गायब हो जाता है, तो समझ जाइए वो सिर्फ अच्छा वक्त बिताने वाला साथी है, सच्चा यार नहीं।
2. आपकी कामयाबी से खुश होता है या जलता है?
फ्रेंडशिप डे पर आप जरा सोचिए कि आपका दोस्त आपकी छोटी-सी जीत पर भी दिल से बधाई देता है और गर्व महसूस करता है। अगर हां तो वो सच्चा यार है। लेकिन अगर वो तारीफ करते हुए भी ताने मारे या बात बदल दे, तो समझिए कुछ मामला गड़बड़ है।
3. पीठ पीछे आपकी तारीफ करता है या बुराई?
वफादार दोस्त आपकी गैरमौजूदगी में भी आपकी इज्जत करता है, आपकी बातें संभालकर रखता है। कोई परेशानी आए तो वो उस समय बचात है। लेकिन जो दोस्त पीठ पीछे मजाक उड़ाए या राज लीक करे और आपकी परेशानी को और भी बढ़ा दे तो वो सिर्फ नाम का दोस्त है।

4. सिर्फ जरूरत में याद करता है या हर पल में शामिल होता है?
अगर कोई दोस्त सिर्फ तभी कॉल करता है जब उसे कुछ चाहिए होता है, और आपके अच्छे-बुरे समय में नदारद रहता है, तो ये एक दिखावटी दोस्ती है। असली दोस्त वो है जो बिना वजह भी हालचाल पूछता है।
5. आपसे बात करने में इगो नहीं रखता
सच्चे दोस्त के बीच न तो इगो होता है न कोई फॉर्मेलिटी। वो दिल की बात खुलकर करता है, गलती पर डांटता है और प्यार से समझाता है। लेकिन दिखावटी दोस्त हमेशा खुद को ऊंचा और आपको नीचा दिखाने की कोशिश करता है। साथ ही सच्चा दोस्त गलतियों को बताता है और उन्हें सुधारने की राय देता है। मगर मतलब का दोस्त गलती में भी कहता है कि तुम सही हो। ऐसे दोस्तों से बचकर रहने की जरूरत है।



Click it and Unblock the Notifications
