Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Gautam Adani Love Story: बहुत प्यारी है गौतम अडानी की लव स्टोरी, जानें इनकी पत्नी डॉ. प्रीति अडानी कौन है
Gautam Adani Love Story: गौतम अडानी, भारतीय उद्योगपति और अडानी समूह के संस्थापक, आज देश के सबसे बड़े कारोबारी नेताओं में से एक हैं।
लेकिन उनकी सफलता की यात्रा में एक और खास पहलू है, जो बहुत कम लोग जानते हैं-उनकी पत्नी, प्रीति अडानी के साथ उनका प्यार भरा रिश्ता। इस कहानी में सच्चे प्यार और साझी महत्वाकांक्षाओं का संगम देखने को मिलता है।

बहुत सिंपल है गौतम अडानी की लव स्टोरी, किताब में भी है इसका जिक्र
गौतम अडानी की लाइफस्टाइल की तरह उनकी लव स्टोरी भी बेहद सादी और दिलचस्प है, जिसका खुलासा आरएन भास्कर की किताब 'Gautam Adani: Reimagining Business in India' में हुआ है। इस किताब में गौतम अडानी और उनकी पत्नी प्रीति अडानी की प्रेम कहानी को विस्तार से बताया गया है।
किताब से यह जानकारी मिलती है कि शुरुआत में प्रीति अडानी को गौतम अडानी पसंद नहीं आए थे। दरअसल, प्रीति के पिता सेवंतीलाल ने गौतम को उनके लिए सही इंसान माना था, जबकि उस समय गौतम ने अपना ग्रेजुएशन भी पूरा नहीं किया था, जबकि प्रीति डेंटिस्ट की पढ़ाई कर रही थीं। प्रीति को लगा था कि गौतम उनके लिए उपयुक्त नहीं हैं।
लेकिन प्रीति के पिता ने उन्हें समझाया कि किसी की असल काबिलियत को देखना चाहिए, न कि केवल उसके बाहरी रूप को। इसके बाद प्रीति ने गौतम से मिलने के लिए हामी भर दी। पहली मुलाकात के बाद दोनों की बातें बढ़ीं और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 1 मई 1986 को प्रीति और गौतम अडानी ने शादी कर ली।
शादी के बाद की जिंदगी
शादी के बाद गौतम और प्रीति की ज़िंदगी में कठिनाइयाँ आईं, क्योंकि गौतम को अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहना पड़ता था। हालांकि, जब भी उन्हें समय मिलता था, वह इसे अपनी पत्नी और परिवार के साथ बिताने की कोशिश करते थे। आरएन भास्कर की किताब के अनुसार, प्रीति कहती हैं कि गौतम काम खत्म करने के बाद हमेशा घर पर समय देते थे और परिवार के साथ बिताने की कोशिश करते थे।
प्रीति बनी गौतम अडानी की स्पोर्ट सिस्टम
उनकी जोड़ी को सबने एक आदर्श के रूप में देखा। प्रीति अडानी हमेशा गौतम के साथ उनके पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में खड़ी रहीं। उन्होंने न केवल गौतम को सहयोग दिया, बल्कि खुद भी कई सामाजिक कार्यों में भाग लिया और अडानी फाउंडेशन के माध्यम से समाज सेवा की दिशा में कई कदम उठाए। प्रीति अडानी एक समाज सेविका के रूप में जानी जाती हैं, और उनका काम कई क्षेत्रों में प्रभाव डालता है, जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण।
गौतम अडानी और प्रीति का रिश्ता सिर्फ प्यार का नहीं, बल्कि साझी जिम्मेदारी का भी है। दोनों एक-दूसरे को प्रेरित करते हैं और अपने जीवन के हर पहलू में एक-दूसरे का साथ देते हैं।
गौतम और प्रीति की लव स्टोरी इस बात का जीता जागता उदाहरण है कि प्यार, समझ और एक-दूसरे के प्रति सम्मान से कोई भी जोड़ी दुनिया की सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना कर सकती है। उनके रिश्ते में न केवल व्यक्तिगत समझ है, बल्कि एक गहरी साझी दृष्टि भी है, जिससे वे दोनों अपने-अपने क्षेत्रों में सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
