Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Relationship: अपनी गर्लफ्रेंड से ये बातें छिपाने की कोशिश करता है ब्वॉयफ्रेंड
जब लड़का और लड़की एक रिलेशनशिप में आते हैं तो दोनों एक दूसरे से चाहते हैं कि कुछ ना छिपाया जाए। लेकिन कुछ बातें ऐसी होती हैं जिसके बारें में लड़का ये सोच कर नहीं बताता कि अगर वो बातें उसने अपनी पार्टनर को बता दीं तो हो सकती है कि उनके रिश्ते में कड़वाहट आ जाए या फिर दूरियां भी आ सकती हैं। पुरूषों को इस बात का डर होता है कि बातें पता चलने पर उसकी पार्टनर कैसा रिएक्ट करेगी और उसे सबसे ज्यादा डर पार्टनर के छोड़ कर जानें का होता है। इसलिए मर्द मजबूरी में कई सारी बातें अपनी पार्टनर को नहीं बताता है। यहां पर हम आपको वो बातें बता रहे हैं जो अक्सर पुरूष अपनी फीमेल पार्टनर से छुपाता है, जिससे उसका रिश्ता मजबूत बना रहे-

अपने खर्च और आमदनी के बारें में
पुरूष अपने खर्चों के बारें में अपनी पार्टनर से बात छुपाते हैं। क्योंकि अक्सर पुरूषों के भी खर्चे ज्यादा होते है, स्मोकिंग, ड्रिंक्स जैसे खर्च शामिल है। इसके साथ ही पुरूष इस बारें में भी छुपाते हैं कि उनकी आय कितनी है, उनकी सेविंग कितनी है। इसलिए वे पैसे से रिलेटेड बातें अपनी पार्टनर को बताना सही नहीं समझते, क्योंकि उनको लगता है कि अगर उन्होंने पार्टनर को बता दिया तो वो उसे जज करने लग जाएगी।

अपनी उम्र की बात
वैसे तो ऊम्र को लेकर महिलाएं चर्चित हैं कि वो अपनी उम्र को छुपाती है, लेकिन पुरूष भी अपनी उम्र के बारें में महिलाओं की तरह ही हैं। मर्द भी अपनी उम्र को अपनी पार्टनर से छुपाते हैं। क्योंकि कई बार लड़कियां सोंचती है कि उसका पार्टनर उससे बहुत ज्यादा बड़ा न हो। वहीं कई लड़कियां अपने सेम ऐज के लड़के को डेट करना या फिर रिलेशन बनाना पसंद नहीं करती हैं। इसी वजह से पुरूष अपनी पार्टनर को अपनी उम्र के बारें में बताना सही नहीं समझतें। अपनी उम्र छिपाने लगते हैं। जब कभी पार्टनर उनकी ऐज के बारें में जानना चाहती हैं तो वो उसे छुपा ले जाते हैं, या फिर बहाने मार देते हैं।

अपनी बैड हैबिट्स
पुरुष कई बार अपनी कुछ बुरी आदतों को भी अपनी गर्लफ्रेंड से छुपाते हैं। उनको लगता है कि अगर उसे पता चल गया तो कहीं वो छोड़ कर ना चली जाए या फिर नाराज ना हो जाए। अगर किसी लड़की को सिगरेट पीने वाले लड़के पसंद नहीं होते या फिर मसाला खाने वाले तो इस बातों को लड़के छिपा ले जाते हैं, लड़की के सामने सिगरेट पीना अवॉइड करते हैं। लड़के के आने से कुछ देर पहले अगर पी है तो कुछ माउथ फ्रेशनर खा लेते हैं जिससे उसे पता ना चले कि उसने सिगरेट पी थी। पुरूषों की गलत आदतें रिश्ते को तोड़ भी देती हैं। इसमें पोर्न देखना, स्मोकिंग करना, गाली देना भी शामिल है। इसलिए पुरूष अपनी पार्टनर से ये सारी बातें छुपाकर वो बाते बताते हैं जो उनको पसंद होती है।

अपने इमोशन और फीलिंग्स
पुरुष अपनी फिलिंग्स को छुपाते हैं, जिस तरह से महिलाएं अपनी फिलिंग्स बता देती हैं वैसे पुरूष नहीं कर पाते हैं। वो अपने प्यार को जाहिर करने और अपने इमोशन्स को दिखाने से डरते हैं। मर्द अपने इमोशन्स को काबू में रखते हैं, अगर वो कभी तकलीफ में होते हैं तब भी वो छिप कर रो लेते हैं, अपने इमोशन्स को दिखाने का मतलब हैंं कि खुद को कमजोर दिखाना, पुरूषों को ऐसा लगता है। अगर वो किसी से प्यार करते हैं तो कभी खुल कर इजाहर नहीं करते हैं।

अपने पुराने रिलेशनशिप
पुरुष अपना पास्ट को छुपाते हैं, ऐसा ज्यादातर लड़कियां करती हैं, लेकिन लड़के भी अपने पुराने रिलेशन को अपनी पार्टनर को नहीं बताते हैं। उनको लगता है कि कहीं ऐसा करने से उसकी पार्टनर उसे गलत ना समझे, उसे अपने रिलेशनशिप को टूटने का खतरा रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
