Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
Ghosting : क्या करें जब कोई शख्स आपको घोस्ट करे? ये टिप्स फॉलो करें
घोस्टिंग किसी ऐसे शख्स के साथ अचानक कम्युनिकेशन बंद करना है जिसके साथ आपका किसी प्रकार का रिलेशन रहा हो। आज के वक्त में घोस्टिंग, डेटिंग की दुनिया में इसका सबसे ज्यादा यूज होने वाला शब्द है। घोस्टिंग में लोग बिना बताए अचानक से बातचीत करना बंद कर देते हैं। अचानक से गायब हो जाते हैं, आपसे फिर कभी बात नहीं करते हैं। बिना किसी चेतावनी के। बिना कुछ बताए। अगर किसी लड़के ने भी आपके साथ ऐसा किया है, तो आप परेशान और तनाव में हैं, साथ ही आप ये नहीं जानते हैं कि अब क्या करना है-

जब आपको किसी ने घोस्ट किया हो तो आपको क्या करना चाहिए?
आपको कई दिनों तक उसका कोई जवाब नहीं मिलता है, तो आप दूसरे कदम आगे बढ़ाना शुरू कर सकते हैं।
उसका पीछा मत करो
जब कोई शख्स आपको घोस्ट कर रहा होता है, तो उसके वापस आने की कोई प्लानिंग नहीं होती है। जब उसने आप से दूर रहने का इरादा कर लिया है तो ये साफ है कि वो वापस नहीं आएगा। आप उसका पीछा ना करें, ना ही ये जानने की कोशिश करें कि उसने ऐसा क्यों किया, क्योंकि ऐसा करने से सिर्फ आप परेशान होगी, जवाब आपको नहीं मिलेगा। आप ये समझे कि वो आपके लायक ही नहीं था।

याद रखें कि आप उससे कहीं ज्यादा बेहतर हैं
आप परेशान होने के बजाए ये सोंचे कि आप उससे कही ज्यादा बेहतर हैं। अच्छा हुआ वो आपकी लाइफ से चला गया। वो आपके काबिल ही नहीं था। आप इस तरह से बिहेव किए जाने से बेहतर के लायक हैं। उसने ऐसा करके अपना ही नुकसान किया है। आप पॉजिटिव एनर्जी के साथ आगे बढ़ें।

आप भी सारे कम्युनेकशन बंद कर दें
जब आप उस शख्स जिसने आपको घोस्ट किया है, ब्लॉक करें, साथ ही सोशल मीडिया से भी उसे ब्लॉक कर दे। अगर वो चाहे भी कि आपके पास आए तो ना आ सके। आप उसके वापस आने के सारे रास्ते अपनी तरफ से बंद कर लें। इस तरह से आप अपने आप को दुख देने से बच जाएंगी।

किसी तरह को कोई एक्नॉलेजमेंट नहीं
अगर आप कभी उस शख्स को देखें जिसने आपको घोस्ट किया है, तो ऐसा बिहेव करें जैसे कुछ हुआ ही नहीं। आप उसके पास जाने के लिए जो कुछ भी करते हैं और जो हुआ उसके बारे में पूछने के लिए उसकी किताब में एक जीत की तरह महसूस होगा। उसके साथ इमोशननेस बिहेव करें, उससे बात न करें या उसे देखकर मुस्कुराएं नहीं, और उसके साथ एक अजनबी की तरह बिहेव करें।



Click it and Unblock the Notifications
