Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Sundar Pichai Love Story: गर्ल्स हॉस्टल में प्यार चढ़ा परवान, कैसे क्लासरूम रोमांस पहुंचा शादी के मंडप तक?
Sundar Pichai Love Story: गूगल के CEO सुंदर पिचाई आज टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम हैं। आज सुंदर खबरों में छाए हुए हैं क्योंकि उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल पर कुछ ऐसा कहा है जो ट्रेंड में छा गया है। उन्होंने कहा है कि एआई का इस्तेमाल कामकाज में तेजी लाने और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने के लिए किया जाए। उन्होंने कहा है कि हमें कम रिसोर्स में ज्यादा काम करना होगा और एआई का लाभ उठाना होगा। इसी बीच लोगों की उत्सुकता उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बढ़ गई है।
हर कोई गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की लव लाइफ और पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं। काम के प्रति इतने सजग रहने वाले सुंदर के बारे में आप जानते हैं कि इस सुपर सक्सेसफुल इंसान की लव स्टोरी भी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है? जी हां, आपने सही पढ़ा,तो फिर चलिए जान लेते हैं सुंदर पिचाई की लव स्टोरी और कैसे क्लासमेट का प्यार मंडप तक पहुंचा?

दिल छू लेने वाली है सुंदर की प्रेम कहानी
सुंदर पिचाई वो नाम है जो सक्सेसफुल लोगों की लिस्ट में ऊपर से आता है। भारत के लाल ने पूरी दुनिया में देश का नाम रौशन किया। उनकी करियर लाइफ जितनी सफल रही लव स्टोरी भी उतनी ही फिल्मी रही है। दरअसल, सुंदर और उनकी पत्नी एक ही कॉलेज में और एक ही क्लास में पढ़ते थे।
खड़गपुर में हुई थी पहली मुलाकात
सुंदर पिचाई और अंजलि की मुलाकात IIT खड़गपुर में हुई थी, जहां दोनों एक ही ब्रांच में पढ़ते थे। दोनों ही मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग के छात्र थे और पहली बार में ही सुंदर अंजलि पर दिल हार बैठे थे। उन्होंने अंजलि को गर्ल्स हॉस्टल में देखा और वहीं से उनके दिल की कहानी शुरू हुई। कॉलेज के दिनों में दोनों अच्छे दोस्त बने और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। जहां एक तरफ उनका प्रोफेशनल सफर इंस्पायरिंग है, वहीं दूसरी तरफ उनकी प्रेम कहानी भी बेहद प्यारी और दिल को छू लेने वाली है।
बिना मोबाइल, बिना इंटरनेट- लंबी दूरी का रिश्ता
सुंदर और अंजलि कॉलेज के दिनों में ही एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। मगर जब सुंदर आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका गए तो भारत में रह रहीं अंजलि से कम्युनिकेशन इतना आसान नहीं था। उस समय ना WhatsApp था, ना वीडियो कॉल यहां तक कि अंजलि के पास फोन तक नहीं था। आज के समय में जरा सी दूरी में ही रिश्ते टूट जाते हैं लेकिन सुंदर को अंजलि से बात करने के लिए हफ्तों तक इंतजार करना पड़ता था।
सुंदर ने बड़े ही अलग अंदाज में किया अंजलि को प्रपोज
अमेरिका में पड़ रहे सुंदर पिचाई का दिल तो अंजलि के लिए धड़कता था। बताया जाता है कि सुंदर ने अंजलि को बड़े ही अजब-गजब ढंग से प्रपोज किया था। दरअसल उन्होंने पहले अंजलि के पेरेंट्स से परमिशन ली और फिर अपने प्यार का इजहार किया। दोनों ने परिवार वालों की रजामंदी से 10 अगस्त 2015 को शादी कर ली और अब ये कपल हंसी-खुशी अमेरिका में रह रहे हैं। अंजलि और सुंदर के दो बच्चे काव्या और किरण हैं।



Click it and Unblock the Notifications
