Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Govinda Love Story : शादी में पहली बार मिले थे गोविंदा और सुनीता, एक लव लेटर से खुली थी रिश्ते की पोल
Govinda Sunita Love Story : गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें सुर्खियों में हैं। 1987 में शादी के बाद वे दो बच्चों के माता-पिता बने। मगर 25 फरवरी को उनके 37 साल पुराने रिश्ते के खत्म होने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों कई अलग-अलग वजहों से काफी समय से अलग रह रहे हैं। हालांकि, दोनों ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है।
सुनीता ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने बच्चों के साथ अलग अपार्टमेंट में रहती हैं, जबकि गोविंदा उसी गली में स्थित अपने बंगले में रहते हैं, एक साथ नहीं। सुनीता और गोविंदा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहते हैं। गोविंदा और सुनीता आहूजा की लव स्टोरी हमेशा से फैंस के लिए दिलचस्प रही है। चलिए, उनकी प्रेम कहानी पर एक नजर डालते हैं।

ऐसे शुरु हुई थी गोविंदा और सुनीता की लवस्टोरी
गोविंदा और सुनीता आहूजा की प्रेम कहानी एक दिलचस्प किस्सा है। सुनीता ने टाइमआउट विद अंकित पॉडकास्ट में बताया कि उनकी बहन की शादी गोविंदा के मामा से हुई थी, जहां उन्होंने पहली बार गोविंदा को देखा। उस समय वह 9वीं कक्षा में थीं, जबकि गोविंदा बी.कॉम के अंतिम वर्ष में थे। सुनीता के जीजा आनंद ने बताया कि गोविंदा एक बहुत ही सरल इंसान हैं और अपनी मां से गहरा लगाव रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कोई लड़की गोविंदा को इम्प्रेस नहीं कर सकती। सुनीता को यह चुनौती स्वीकार थी, और यहीं से दोनों की कहानी शुरू हुई।
आनंद ने गोविंदा को उनकी पहली फिल्म तन बदन का ऑफर दिया था और सुनीता को भी लीड एक्ट्रेस के लिए प्रस्ताव दिया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। बाद में इस रोल में खुशबू सुंदर को कास्ट किया गया। फिल्म की शूटिंग के दौरान सुनीता सेट पर आती थीं, जहां दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। शादी से पहले दोनों ने करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 1987 में विवाह किया।
अक्सर आपस में लड़ते थे
सुनीता और गोविंदा शुरुआत में एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे। सुनीता ने बताया कि गोविंदा विरार का देसी लड़का था, जबकि वह हाई सोसायटी में रहने वाली लड़की थी। उनके विचार मेल नहीं खाते थे, और वे अक्सर आपस में लड़ते थे, खासकर सुनीता के वेस्टर्न कपड़ों को लेकर।
लव लेटर से हुआ दोनों के रिश्तों का खुलासा
जब प्यार हुआ, तो गोविंदा और सुनीता ने एक-दूसरे को कई लव लेटर लिखे। इन लेटर्स को सुनीता का भाई पहुँचाया करता था। एक दिन, एक लव लेटर गोविंदा की मां के हाथ लग गया, जिसमें सुनीता ने गोविंदा से शादी का जिक्र किया। यह बात परिवारवालों को पता चली और सबकी रजामंदी से दोनों का रिश्ता स्वीकार कर लिया।
18 साल में सुनीता ने रचा ली शादी
सुनीता ने बताया कि उन्होंने गोविंदा को शादी से पहले तीन साल तक डेट किया। उन्होंने कहा, "18 साल की उम्र में मेरी शादी हुई थी और 19 की उम्र में मैं मां बन गई थी," गोविंदा और सुनीता के दो बच्चे हैं, एक बेटी नर्मदा आहूजा, जिसे प्यार से टीना कहा जाता है, जिसका जन्म 16 जुलाई 1988 को हुआ, और एक बेटा यशवर्धन आहूजा, जो 1997 में पैदा हुआ और बॉलीवुड में करियर बना रहा है।



Click it and Unblock the Notifications