Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Viral Video: 'मेरा घर तोड़ने वालों को मां काली छोड़ेगी नहीं', गोविंदा की पत्नी सुनीता का छलका दर्द
Sunita Ahuja Crying Video Viral: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) इन दिनों अपने तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता ने बांद्रा के फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल की है और अपने पति पर हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia) और (ib) के तहत यह याचिका डाली है। वहीं तलाक की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर सुनीता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो मंदिर के पुजारी से अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात कर रही हैं और फूट-फूटकर रो रही हैं।
इस वीडियो में सुनीता ने बताया कि कैसे उन्होंने गोविंदा से शादी करने के लिए मन्नत मांगी थी और अब कैसे उनका घर टूट रहा है। आइए जानते हैं कि सुनीता ने ऐसा क्या कहा जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।

गोविंदा से शादी के लिए मांगी थी मन्नत
हाल ही में सोशल मीडिया पर सुनीता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि जब वो छोटी थीं तो अपनी मां के साथ मुंबई के मां लक्ष्मी मंदिर में जाया करती थीं। जब उन्होंने पहली बार गोविंदा को देखा था तो उसी मंदिर में जाकर मन्नत मांगी थी कि उनकी गोविंदा से शादी हो जाए। उनकी ये इच्छा माता रानी ने पूरी की और शादी हुई व दो अच्छे बच्चे भी मिले।
मेरा घर तोड़ने वालों का माता नाश करेंगी
तलाक की खबरों के बीच सुनीता ने रोते हुए कहा कि माता रानी ने मेरी सारी इच्छाएं पूरी की हैं और मुझे उन पर पूरा भरोसा है। हालांकि हर किसी की सारी इच्छाएं पूरी नहीं होती और जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। मगर मैं इतना जानती हूं की मेरा घर तोड़ने वालों का और जो भी मेरा दिल दुखाएगा माता रानी नाश करेंगी और छट-छट उनका गला काट देंगी। अच्छे इंसान को अच्छी औरत को दुख देना अच्छी बात नहीं है। इतना कहते ही वो अपने आंसू रोक नहीं पाईं और रोने लगीं।
लोगों ने किया सुनीता का सपोर्ट
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आने लगी हैं। एक ने कहा- औरत हारती है तो सिर्फ अपने पति से वरना पूरे दुनिया से लड़ने की ताकत रखती है । पति अच्छा साथ दे तो औरत की जिंदगी स्वर्ग बना दे वरना जीते जी नरक देखना हर औरत के नसीब में आ रहा है। दूसरे ने लिखा- पति ने औरत को सबसे ज्यादा क्या दिया है आंख में आंसू। तीसरे ने लिखा- जो जितना स्ट्रांग दिखता है उतना ही कमजोर होता है। चौथे ने लिखा- भगवान के मंदिर में आंसू दुःख देने वाले पर तबाही बन के बरसते हैं। पांचवे ने लिखा- वो बहुत इमोशनल महिला है, गोविंदा की तरह उसके अफेयर नहीं रहे हैं। इसी तरह के और भी कई कमेंट आए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
