Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Guru Purnima Wishes for Parents: जिंदगी की सबसे बड़ी सीख देने के लिए माता-पिता को दें गुरु पूर्णिमा की बधाई
Happy Guru Purnima Wishes for Parents: मां और पिता किसी के भी जीवन के सबसे पहले और महत्वपूर्ण गुरु होते हैं। वे ही जीवन में सबसे महत्वपूर्ण ज्ञान और सीख साझा करते हैं। गुरु पूर्णिमा हिंदू धर्म में एक प्रमुख त्योहार है जो गुरुओं के महत्व को स्वीकार करता है और उनके सम्मान में भक्ति और समर्पण से मनाया जाता है।
यह त्योहार संस्कृति और धर्म के महत्व को प्रमुखता देता है, जो शिक्षाओं के माध्यम से ज्ञान प्राप्ति का महत्व बताता है। इस वर्ष 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। यह दिन हमें याद दिलाता है कि गुरु स्वरुप माता पिता के बिना जीवन में ज्ञान का प्रकाश नहीं हो सकता। पेश हैं कुछ शुभकामना सन्देश जिनके ज़रिये आप अपने माता पिता को गुरु पूर्णिमा के दिन धन्यवाद अदा कर सकते हैं -

Happy Guru Purnima Wishes for Mummy in Hindi
1.
आप मेरे जीवन की प्रेरणा रहे हैं
आपने हमेशा मुझे सत्य और अनुशासन का पाठ पढ़ाया है.
आपको गुरु पूर्णिमा की ढेर सारी शुभकामनाएं मम्मी पापा!
2.
जिंदगी से जिसने सोना बनाया
जिंदगी को जीना सिखाया,
लक्ष्य भेदने का जिसमें मार्ग दिखाया,
उन माता पिता को शत-शत नमन!
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!
3.
गुमनामी के अंधेरे में था, पहचान बना दिया
दुनिया के गम से मुझे, अनजान बना दिया
उनकी ऐसी कृपा हुई, गुरु सामान माता पिता ने मुझे इंसान बना दिया।
हैप्पी गुरु पूर्णिमा मेरे टीचर!
Happy Guru Purnima Wishes for Papa in Hindi
4.
आपसे ही सीखा आपसे ही जाना
आप ही को हमने गुरु है माना।
सीखा है सब कुछ आपसे हमने,
कलम का मतलब आपसे है जाना।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!
5.
आपके आशीर्वाद से हमें मिलती है सफलता की राह, आपके प्यार और समर्थन से हमारा होता है विकास और प्रगति का जी वन।
हैप्पी गुरु पूर्णिमा मां पापा!
6.
आप हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण गुरु हैं, आपके बिना हमारी कोई भी सफलता अधूरी है, इसी भावना के साथ करते हैं गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
7.
चुका न पाऊं ऋण मैं आपका
अगर जीवन भी अपना दे दूं।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर तहेदिल से धन्यवाद आपका!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
