Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
Hansika Motwani Love Story: जिस सहेली की शादी में गेस्ट बन पहुंची थी, फिर उसी के पति से रचाई दूसरी शादी
Hansika Motwani Love Story: अभिनेत्री हंसिका मोटवानी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्मों से नहीं बल्कि उनकी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हंसिका और उनके पति सोहेल कथूरिया अब एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं।
दिसंबर 2022 में बड़े धूमधाम से हुई इस शादी के दो साल बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें सामने आ रही हैं। हंसिका की लवस्टोरी वैसे कुछ कम चर्चा का विषय नहीं थी, आइए जानते हैं कैसे हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया की लवस्टोरी शुरू हुई थी।

जिस शादी में मेहमान बनी थीं, उसी दूल्हे से की शादी
हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। सोहेल की पहली शादी रिंकी बजाज से 2016 में हुई थी, जिसमें हंसिका खुद मेहमान बनकर शामिल हुई थीं। उस समय हंसिका और सोहेल अच्छे दोस्त हुआ करते थे। शादी के कुछ फोटोज में हंसिका और रिंकी साथ पोज देती नजर आई थीं।
सोहेल की पहली शादी रही असफल
सोहेल की पहली शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चली और कुछ सालों बाद उनका तलाक हो गया। रिंकी बजाज से अलग होने के बाद सोहेल ने हंसिका के साथ दोस्ती को आगे बढ़ाया और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया।
पेरिस में किया प्रपोज
सोहेल ने हंसिका को पेरिस के एफिल टावर के सामने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। इस खूबसूरत पल की तस्वीरें हंसिका ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जो काफी वायरल हुई थीं। इस प्रपोजल के बाद दोनों ने 4 दिसंबर 2022 को राजस्थान के मुंदोता पैलेस में डेस्टिनेशन वेडिंग की।
चाइल्ड एक्टर के रुप में शुरु हुआ का करियर
हंसिका ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में 'शाका लाका बूम बूम' से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में वह हिमेश रेशमिया के साथ फिल्म 'आपका सुरूर' में नजर आईं और फिर उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में नाम कमाया। वह सिर्फ 15 साल की उम्र में ही हीरोइन बन गई थीं और उन्हें "नेशनल क्रश" भी कहा जाने लगा।
दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता
हंसिका और सोहेल करीब 8 सालों से दोस्त थे। साल 2019 में दोनों ने साथ मिलकर एक बिजनेस भी शुरू किया था। बिजनेस पार्टनर और करीबी दोस्त होने की वजह से दोनों का रिश्ता गहराता चला गया, जो आगे चलकर शादी में बदल गया।
अब अलग रहने की चर्चा
हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई हैं कि हंसिका और सोहेल अब अलग-अलग रह रहे हैं। हालांकि दोनों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन फैंस इस खबर से हैरान हैं। सोशल मीडिया पर भी हंसिका की नई पोस्ट्स में सोहेल की गैरमौजूदगी इस बात को और हवा दे रही है।



Click it and Unblock the Notifications