Latest Updates
-
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर -
Pahadi Crispy Snack Singal Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और कुरकुरा स्वाद -
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती
Happy Bhai Dooj 2025 Wishes: भाई दूज के मौके पर अपने भाई को भेजें ये चुनिंदा दिल छू लेने वाले मैसेज
Happy Bhai Dooj 2025 Wishes: हिंदू धर्म में दिवाली के दो दिन बाद भाई दूज का त्योहार मनाया है। पंचांग के अनुसार, भाई दूज का पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। यह दिन भाई-बहन के स्नेह और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई का तिलक करती हैं और उनके लंबी उम्र और खुशहाली के लिए कामना करती हैं। वहीं, भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं। इस बार 23 अक्टूबर 2025 को भाई दूज का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। भाई दूज के खास मौके पर लोग एक-दूसरे को खूबसूरत मैसेज के माध्यम से भी बधाई देते हैं। अगर आप भी भाई दूज के मौके पर अपने भाई के प्रति अपना प्यार और सम्मान जाहिर करना चाहती हैं, तो कुछ बेहद खास और चुनिंदा मैसेज लेकर आए हैं। पेश हैं भाई दूज के बेस्ट शुभकामना संदेश -
भाई दूज विशेज इन हिंदी (Bhai Dooj Wishes in Hindi)
1. मेरे प्यारे भाई,
तेरी हंसी मेरी दुनिया है,
तेरी सफलता मेरी पहचान है,
भाई दूज पर बस यही दुआ
तेरी हर मंज़िल आसान हो जाए।
2. तू हमेशा मेरे साथ रहा,
हर मुश्किल में मेरा हाथ थामा,
भाई दूज पर बस यही कहना है
तू है तो मैं हूं!
3. भगवान करे तेरे कदम हर राह पर फूल बिछाएं,
हर सपना तेरा पूरा हो जाए,
भाई दूज के इस पावन दिन पर,
तेरी बहन की यही दुआ है।
4. तेरे बिना बचपन अधूरा था,
तेरे बिना हंसी भी फीकी थी,
भाई दूज पर शुक्रिया मेरे भाई,
तू हमेशा मेरी ढाल बना रहा।
5. ना रिश्ता खून से गहरा,
ना कोई इतना सच्चा,
जैसा भाई का प्यार अपनी बहन के लिए होता है।
6. भाई-बहन का यह त्योहार है कुछ ख़ास बनी रहे
हमारे प्यार की ऐसी ही मिठास
भाई दूज की शुभकामनाएं!
7. दिल की यह कामना है कि आपकी ज़िंदगी खुशियों से भरी हो,
कामयाबी आपके कदम चूमे हमारा यह बंधन सदा ही झूमे
भाई दूज की शुभकामनाएं!
8. चंदन का टीका नारियल का उपहार,
भाई की उम्मीद सिर्फ बहना का प्यार,
खुशी से मनाएं आप भाई दूज का त्योहार।
भाई दूज हार्दिक बधाई !
9. तेरी मुस्कान मेरी जान है,
तेरी खुशी मेरी पहचान है,
भाई दूज पर बस यही दुआ है
तेरी ज़िंदगी हमेशा मेहरबान है।
10. रिश्ता तेरा मेरा सबसे निराला,
तू है मेरा हीरो, तू सबसे प्यारा,
तेरे लिए दुआ है मेरी हर पल,
खुश रहना तू सदा, मेरा सहारा।

भाई दूज मैसेज इन हिंदी (Bhai Dooj Message in Hindi)
11. लाखों में एक है मेरा भाई,
जो हमेशा करता मेरी परवाह,
भाई दूज पर कहती हूं मैं,
तेरे बिना सूनी है मेरी राह।
12. नजर न लगे मेरे प्यारे भाई को,
हर खुशी मिले तुझे जग की,
रहे तू सदा मुस्कुराता यूं ही,
मेरी दुआ है तेरी हर सुबह सुहानी हो।
13. ना कोई दोस्त, ना कोई सहारा,
भाई तू ही है मेरा सबसे प्यारा,
भाई दूज पर बस इतना कहना,
तेरे बिना अधूरा है ये जहां सारा।
14. भाई दूज का दिन बहुत है खास
मन में आस्था और सच्चा है विश्वास
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं
15. दिल की यह कामना है कि आपकी ज़िंदगी खुशियों से भरी हो,
कामयाबी आपके कदम चूमे हमारा यह बंधन सदा ही झूमे
भाई दूज की शुभकामनाएं!

फेसबुक/व्हाट्सएप स्टेटस (FB/Whastapp Status in Hindi)
भाई दूज का तिलक है भाई-बहन के प्यार की निशानी, रहे यह रिश्ता सदा सुहाना।
बहन के प्यार और दुआओं से जीवन में मिले हर खुशी, हैप्पी भाई दूज!
बहन की दुआ हमेशा भाई के साथ होती है, खुश रहो मेरे प्यारे भाई हमेशा।
भाई दूज का ये दिन लाए आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि की बहार।
भाई दूज पर बस एक ही दुआ, मेरे भाई की मुस्कान कभी न खोए।
इंस्टा कैप्शन (Instagram Captions in Hindi)
तू सिर्फ मेरा भाई नहीं, मेरी ताकत और मेरी शान है।
तेरे बिना बचपन अधूरा था, और आज भी तू ही सबसे ज़रूरी है।
भाई तू है तो सब कुछ आसान है।
हर सफलता के पीछे एक भाई की दुआ होती है।
मेरे बचपन का हीरो, आज भी मेरा सुपरहीरो है।



Click it and Unblock the Notifications